ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार का मनीष देहरादून में हुआ गायब, 6 दिन से है लापता, कॉलेज प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप

PATNA : इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गया बिहार का रहने वाला मनीष देहरादून में पिछले 6 दिनों से गायब है. लापता मनीष के परिजनों ने देहरादून में संबंधित थाने में इसकी शिकायत की है. ल

बिहार का मनीष देहरादून में हुआ गायब, 6 दिन से है लापता, कॉलेज प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गया बिहार का रहने वाला मनीष देहरादून में पिछले 6 दिनों से गायब है. लापता मनीष के परिजनों ने देहरादून में संबंधित थाने में इसकी शिकायत की है. लेकिन इसके बावजूद भी वहां की पुलिस मनीष को तलाशने में कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखा रही है. लापता मनीष के परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर भी मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया है.


घटना उत्तराखंड के देहरादून की है. जहां रुड़की कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पढ़ाई करने गया बिहार का रहने वाला मनीष अचानक गायब हो गया है. इस घटना के बारे में जानकारी मिली है कि मनीष 30 जनवरी से ही लापता है. उसका कोई अता पता नहीं है. जब से मनीष गायब हुआ है, तब से लगातार उसका मोबाइल फ़ोन स्विच ऑफ आ रहा है.


मनीष के गायब होने के बाद उसके कॉलेज से कॉल कर परिजनों को जानकारी दी गई कि मनीष गायब है. उसके चाचा भानु प्रताप ने रुड़की स्थित उसके कॉलेज से जानकारी जुटाकर घटना की शिकायत स्थानीय थाना में की. लेकिन वहां के पुलिसवाले मनीष को ढूंढने की कोशिश नहीं कर रहे हैं.

आपको बता दें कि मनीष की स्कूली पढ़ाई बिहार की राजधानी पटना में ही हुई है. पटना के संत ज़ेवियर स्कूल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद मनीष इंजीनियरिंग करने देहरादून चला गया. परिवार वालों का कहना है कि पुलिस परिजनों से कॉल डिटेल और लास्ट लोकेशन शेयर नहीं कर रही है. कॉलेज प्रशासन कहीं न कहीं मामले को दबाने की साजिश कर रहा है.


लापता इंजीनियरिंग स्टूडेंट मनीष परिवार ने बिहार सरकार से भी गुहार लगाई है.  

टैग्स