ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Bihar News: बिहार के पुनौरा धाम में जानकी मंदिर न्यास समिति का पुनर्गठन, कमेटी में अध्यक्ष समेत 9 सदस्य

Bihar News: सीतामढ़ी के पुनौरा धाम स्थित जानकी मंदिर न्यास समिति का पुनर्गठन किया गया है। पुनौरा धाम को अयोध्या की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है और यहां भव्य जानकी मंदिर का निर्माण सरकार की देखरेख में किया जाएगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी स्थित श्री जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम मंदिर के न्यास समिति (ट्रस्ट बोर्ड) का पुनर्गठन कर दिया गया है। इस नवगठित बोर्ड के अध्यक्ष बिहार सरकार के मुख्य सचिव बनाए गए हैं। मंदिर समिति में कुल 9 सदस्य होंगे, जिनमें विकास आयुक्त, सीतामढ़ी के जिलाधिकारी (DM), डीडीसी, मठ के महंत सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।


बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा श्री जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम मंदिर के न्यास समिति के अध्यक्ष होंगे जबकि विकास आयुक्त को उपाध्यक्ष जिम्मेवारी सौंपी गई है। वहीं सीतामढ़ी के डीएम समिति के सचिव और सीतामढ़ी के डीडीसी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। पुनौराधाम मठ के महंत, पर्यटन विभाग, पथ निर्माण विभाग, नगर विकास विभाग के सचिव और तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त को सदस्य बनाया गया है।


गुरुवार को बिहार विधि विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई, जिसके बाद गजट प्रकाशन भी कर दिया गया। समिति के बैंक खाते का संचालन सचिव और कोषाध्यक्ष मिलकर करेंगे। बता दें कि माता सीता की जन्मस्थली मानी जाने वाली पुनौरा धाम को अयोध्या के राम जन्मभूमि की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। 


बिहार सरकार की देखरेख में यहां भव्य जानकी मंदिर का निर्माण कार्य जारी है। हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुनौरा धाम में बनने वाले भव्य मंदिर की डिजाइन सोशल मीडिया पर साझा की थी। उन्होंने कहा था कि यह मंदिर बिहार के लिए गौरव की बात है और सरकार इसका निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता