ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार : ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने किया प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की थी तैयारी, JP गोलंबर के पास पुलिस ने रोका

PATNA : बिहार के विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। विगत तीन दिनों से बजट पेश की जा रही है। इसी बीच पटना के ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है। बता दें कि, ग्

बिहार : ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने किया प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की थी तैयारी, JP गोलंबर के पास पुलिस ने रोका
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। विगत तीन दिनों से बजट पेश की जा रही है। इसी बीच पटना के ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने प्रदर्शन करना शुरु कर दिया है। बता दें कि, ग्राम रक्षा दल के सैकड़ों सदस्य विधानसभा का घेराव करने की तैयारी कर रहे थे। सैकड़ो की संख्या में ये सभी प्रदर्शन करते हुए विधानसभा के ओर जा रहे थे, तभी पुलिस ने इन्हें जेपी गोलंबर के पास रोक लिया। जिसके बाद ग्राम रक्षा दल के सदस्य आगे जाने के लिए हंगामा करने लगे। 


दरअसल, राजधानी पटना में सैकड़ों ग्राम रक्षा दल के सदस्य प्रदर्शन कर हंगामा कर रहे थे। सभी सदस्यों ने विधानसभा का घेराव करने का तैयारी किया था। प्रदर्शन कर रहे सदस्यों को पटना पुलिस ने गोलंबर के पास ही रोक लिया। जिसपर ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने आगे जाने के लिए हंगामा किया। उनका कहना है कि, वे सभी स्थायीकरण और नियमित वेतनमान की मांग कर रहे हैं। इस मांग को कई बार सरकार के सामने रखी जा चुकी है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उनके मांग पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने कहा कि, अगर बिहार सरकार उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं किए तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।   


वहीं, ग्राम रक्षा दल के कर्मी ने बताया कि, मानदेय और स्थायीकरण को लेकर वो सभी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। बिहार बजट सत्र के दौरान हमलोग विधानसभा के जरिए मांग करने जा रहे थे। सभी सदस्य कारगिल चौक से विधानसभा की ओर बढ़ ही रहे थे कि जेपी गोलंबर के पास पटना पुलिस ने हमें रोक लिया, और आगे नही जाने दे रहे हैं। कर्मी ने आगे कहा कि, अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती तो यह आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि, सभी ग्राम रक्षा दल के सदस्य सरकार से मानदेय को बढ़ाने और नौकरी को पक्की करने की मांग कर रहे हैं।