ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: बिहार की 10 लाख महिलाओं को मिले 10-10 हजार, सीएम नीतीश कुमार ने ट्रांसफर किए एक हजार करोड़

Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर कर दी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने DBT के जरिए राशि हस्तांतरित की.

Mahila Rojgar Yojana
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Mahila Rojgar Yojana: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपए की सहायता राशि ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर सीधे DBT के माध्यम से राशि हस्तांतरित की। इसके लिए मुख्यमंत्री आवास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।


जानकारी के अनुसार, राशि पाने वाली महिलाओं में लगभग 9 लाख 50 हजार ग्रामीण और 50 हजार शहरी क्षेत्र की महिलाएं शामिल हैं। ये सभी महिलाएं जीविका समूह से जुड़ी हैं, जिन्हें पहले भी आर्थिक गतिविधियों और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रशिक्षण एवं सहायता प्रदान की गई थी।


सरकार के अनुसार, इस योजना के तहत अब तक लगभग 1 करोड़ 40 लाख महिलाओं को प्रति लाभार्थी 10 हजार रुपए की दर से आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। इस बार 10 लाख नई लाभार्थी महिलाओं को भी यह राशि दी गई है। शेष पात्र महिलाओं के खातों में भी जल्द ही भुगतान किया जाएगा।


योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया दो हिस्सों में पूरी की गई थी। शहरी क्षेत्र की महिलाओं से ऑनलाइन आवेदन लिए गए, जबकि ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं ने पंचायत स्तर पर ऑफलाइन फॉर्म भरे। प्राथमिकता उन महिलाओं को दी गई जो पहले से जीविका समूह की गतिविधियों में सक्रिय हैं। हाल ही में जीविका संगठन से जुड़ी लगभग 13 लाख महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जिनकी जांच चल रही है और अगले चरणों में उनके खातों में भी राशि भेज दी जाएगी।


सरकार का कहना है कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने और उन्हें छोटे-छोटे रोजगार शुरू करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मिलने वाली 10 हजार रुपए की राशि महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहित करती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता