ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए 10,327 नये पदों का सृजन, जल्द होगी बहाली

बिहार सरकार ने युवाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर विभिन्न विभागों में 10,327 नये पदों का सृजन किया गया है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति की घोषणा की है।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खबर पटना से आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर विभिन्न सरकारी विभागों में युवाओं के लिए 10327 नये पदों का सृजन किया गया है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। उन्होंने बताया कि किस विभाग में कितनी बहाली होगी। सम्राट चौधरी ने बिहार के युवाओं को बधाई दी है, कहा है कि वो रिक्त पदों पर आवेदन करें और नौकरी पाएं। 


बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के निर्देशन पर बिहार के युवाओं के लिए विभिन्न विभागों को जोड़कर कुल 10327 नवपदों का सृजन किया गया है। सरकारी बहाली के तहत सभी सृजित नव पदों पर शीघ्र ही नियुक्ति भी की जाएगी। एनडीए सरकार बिहार के हर घर में एक सरकारी नौकरी के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। आगे भी अभियान चलाकर युवाओं को एनडीए सरकारी नौकरी और रोजगार को देना जारी रखेगी। बिहार के युवाओं को बहुत-बहुत बधाई है! 


किस विभाग में कितने पदों का सृजन किया गया है। इसे जानने के लिए नीचे पूरा डिटेल देखें..

नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए 10,327 नये पदों का सृजन, जल्द होगी बहाली

नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए 10,327 नये पदों का सृजन, जल्द होगी बहाली