ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: बिहार के 2 हजार स्कूलों की बदल जाएगी सूरत, होने वाला है बहुत बड़ा काम

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी विद्यालयों में जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत वर्षा जल संचय संरचनाओं के निर्माण पर 15 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च करेगी.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी विद्यालयों में जल-जीवन-हरियाली मिशन के तहत वर्षा जल संचय संरचनाओं के निर्माण पर 15 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च करेगी। इस परियोजना के पहले चरण में कुल 1,976 विद्यालयों का चयन किया गया है, जहाँ जून से जुलाई 2025 तक वर्षा जल संचय संरचनाओं का निर्माण कराया जाएगा।


वित्त विभाग ने इस परियोजना हेतु राशि को स्वीकृति प्रदान कर दी है। चयनित विद्यालयों में भूमिगत जल स्तर को संतुलित रखने के उद्देश्य से वर्षा जल को संचित करने की व्यवस्था की जाएगी। इस संरचना से वर्षा का पानी ज़मीन में समाहित होकर भूजल स्तर को बनाए रखने में मदद करेगा। शिक्षा विभाग के अनुसार, 375 विद्यालयों के लिए 3 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 1.32 करोड़ रुपये की राशि तत्काल जारी कर दी गई है।


इस परियोजना की निगरानी जिला स्तर पर की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय को संरचना निर्माण के लिए 80,000 रुपये प्रति स्कूल का बजट दिया गया है, जो बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आवंटित किया गया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हालिया बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वर्ष 2025 से 2030 के बीच राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में वर्षा जल संचय संरचना का निर्माण कराया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यालयों को पर्यावरणीय रूप से सशक्त बनाना और जल संकट की संभावनाओं को कम करना है।