ब्रेकिंग
जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦जानिए किसकी शादी में शामिल होने प्रयागराज जा रहे बाहुबली नेता अनंत सिंह? जल्द होने वाली है खुद की बेटी की शादी✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर

Bihar News: बिहार में सरकारी स्कूलों के बच्चे भी बनेंगे स्मार्ट, शिक्षा व्यवस्था में होने जा रहा बड़ा बदलाव; मंत्री ने बताया पूरा प्लान

बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि सभी स्कूलों में कंप्यूटर लैब, टैब और डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। एसटीईटी रिजल्ट के बाद शिक्षकों की नियुक्ति शुरू होगी।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भी अब कंप्यूटर चलाएंगे। नई सरकार बनने के बाद शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। इसके अलावा सभी विद्यालयों में लैब सहित आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसकी जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को संवाददाताओं से वार्ता के दौरान दी।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद शिक्षा में काफी सुधार हुआ है। जिससे स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों से लेकर छात्र-छात्राओं को भी डिजिटल प्लेटफार्म मुहैया कराया जाएगा। 


इसको लेकर सभी विद्यालयों में लैब और टैब मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसटीईटी का रिजल्ट आने के बाद टीआर-4 की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी जिलों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है। जनवरी के बाद शिक्षक नियुक्ति की संभावना है। उसके बाद ही लाइब्रेरियन की नियुक्ति शुरू होगी।


शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले एक करोड़ 9 लाख बच्चों को प्रतिदिन बेहतर मध्यान भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए सभी विद्यालयों में दो लाख 14 हजार रसोइयां बच्चों के लिए मध्यान भोजन बनाने में लगी हुई है।


शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि राज्य में नौकरी और रोजगार परक शिक्षा की व्यवथा की जा रही है। ताकि अधिक से अधिक युवकों को रोजगार मिल सके। इसके साथ ही राज्य के दिव्यांग बच्चों को बेहर शिक्षा व्यवस्था कराने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। दिव्यांग बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए भी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता