ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार सरकार ने दिवाली की छुट्टी की तारीख बदली, अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश

बिहार सरकार ने दिवाली की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

बिहार
अब इस दिन दीवाली की छुट्टी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में दिवाली की सरकारी छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने नई तिथि की घोषणा की है। पहले 22 अक्टूबर को दिवाली का अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 20 अक्टूबर (सोमवार) कर दिया गया है।


सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार, पूर्व में 22 अक्टूबर (बुधवार) को एनआई एक्ट के तहत सरकारी अवकाश तय किया गया था। हालांकि, इस वर्ष लक्ष्मी पूजा और दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। अमावस्या तिथि 21 अक्टूबर की शाम तक रहेगी, लेकिन प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन होने के कारण अधिकतर स्थानों पर 20 अक्टूबर को ही दिवाली मनाई जाएगी।


बता दें कि दिवाली के बाद बिहार में छठ महापर्व की भी धूम रहती है, जो चार दिनों तक चलता है। इसकी शुरुआत 25 अक्टूबर (शनिवार) को नहाय-खाय से होगी, जबकि 27 अक्टूबर (सोमवार) को संध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर (मंगलवार) को उदयगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ पर्व पर भी राज्य के सभी स्कूल बंद रहेंगे। 

टैग्स