ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

बिहार : गंगा स्नान करने गए युवक की डूबने से हुई मौत, SDRF की टीम ने बरामद किया शव

PATNA : बिहार में मानसून के आगमन के साथ ही नदियों का जलस्तर में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी वजह से नदियों में स्नान करने जाने वाले लोगों के डूबने घटनाएं निकल कर सामने

बिहार : गंगा स्नान करने गए युवक की डूबने से हुई मौत, SDRF की टीम ने बरामद किया शव
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून के आगमन के साथ ही नदियों का जलस्तर में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी वजह से नदियों में स्नान करने जाने वाले लोगों के डूबने घटनाएं निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा जानकारी पटना सीटी से निकल कर सामने आ रही है। जहां गंगा नदी में स्नान करने के क्रम में एक यूवक की डूबने की सूचना मिली। यह घटना आलमगंज थाना क्षेत के गायघाट की है।  जहां एक युवक स्नान करने पहुंचा था। 


मिली जानकारी के अनुसार, आलमगंज थाना क्षेत के गायघाट में एक युवक स्नान करने पहुंचा था। जहां वो स्नान करते हुए गहरे पानी में चला गया इसी दौरान वो डूबने लगा लेकिन पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण कोई भी मदद को तैयार नहीं हुआ और यह युवक बुरी तरह से डूब गया। यूवक को पानी की गहराई का पता नही चल पाया और युवक गंगा नदी में समां गया।


बताया जा रहा है कि, सोमवारी पूजा करने के लिए युवक सोमवार की सुबह अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट पहुंचा था। जैसे ही वो गंगा स्नान करने के लिए नदी में उतरा उसका जल अर्पित करने वाला प्लास्टिक का लोटा  गंगा नदी में बहने लगा, जिसे पकड़ने के लिए युवक आगे बढ़ा और अचानक अनियंत्रित होकर पानी के तेज बहाव के बीच चला गया और तेज बहाव में बह गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना आलमगंज थाने को दी। 


इधर, इस घटना की सुचना मिलने के बाद आलमगंज थाने  ने इस बात की जानकारी SDRF टीम को दी। जानकारी मिलते ही SDRF टीम के अधिकारी अशोक कुमार यादव अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और गंगा नदी के तेज बहाव में उतर कर किसी तरह दीपक के शव को गंगा नदी से बाहर निकाला। मृत युवक की पहचान पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गुड़ की मंडी निवासी अजय कुमार गोप के बेटे दीपक कुमार (28) के रूप में हुई है।