ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : फिर से गर्मी का सितम शुरू, शुरूआती जून में ही हीटवेव का अलर्ट ; 6 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

PATNA : बिहार में एक बार फिर से लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना समेत 16 शहरों में मंगलवार को दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। इसी

बिहार : फिर से गर्मी का सितम शुरू, शुरूआती जून में ही हीटवेव का अलर्ट ; 6 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में एक बार फिर से लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राजधानी पटना समेत 16 शहरों में मंगलवार को दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने गुरुवार (1 जून) से राज्य में हीटवेव यानी लू चलने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, एक से दो जिलों में आंधी और बारिश के भी अनुमान जताए गए हैं। 


दरअसल, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में जून महीने की शुरुआत में ही भीषण लू का दौर चलने वाला है। गुरुवार को पूर्णिया, पश्चिम चंपारण और अररिया जिले में कुछ जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी हुआ है। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को भी पूर्णिया, पश्चिम चंपारण, अररिया, खगड़िया, औरंगाबाद और नालंदा जिले में लू के हालात बन सकते हैं। वहीं, राजधानी पटना की बात करें तो शनिवार को यहां भी लू के अनुमान जताए गए हैं। इसके साथ ही शनिवार को भागलपुर, पूर्णिया, बेतिया, अररिया, खगड़िया, औरंगाबाद, बिहारशरीफ, सासाराम और बक्सर में कुछ जगहों पर लू चलने की चेतावनी जारी की गई  है।


मालूम हो कि, मंगलवार को औरंगाबाद और हरनौत 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहे। जबकि पटना में भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक फारबिसगंज और कटिहार में मंगलवार को हीटवेव की स्थिति बनी रही, तो वहीं नवादा और जमुई में बारिश का दौर चला। पटना समेत अधिकतर जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई। वहीं, वैशाली में दिन का पारा नीचे गिरा।


आपको बताते चलें कि, ज्यादा गर्मी पड़ने से थंडरस्टॉर्म (आंधी-तूफान) के हालात पैदा हो सकते हैं। नमी होने के कारण कहीं भी थंडरस्टॉर्म बन सकता है। इस कारण जून महीने की शुरुआत में एक-दो जगह पर आंधी के साथ हल्की-बारिश की संभावना है। हालांकि, यह बारिश अधिक दिनों तक नहीं होने वाली है। राज्य में मानसून का आगमन जून के अंतिम सप्ताह में होने के अनुमान हैं।