ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Encounter: कुख्यात अपराधी रौशन शर्मा पुलिस मुठभेड़ में घायल, कई मामलों में था वांछित

Bihar Encounter: पटना पुलिस ने कुख्यात अपराधी रौशन शर्मा को जहानाबाद से गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में गोली लगने से हुआ घायल। पूछताछ के बाद हथियार और मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में कई मामलों में था वांछित।

Bihar Encounter
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar Encounter: पटना पुलिस ने डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक घटनाओं में वांछित कुख्यात अपराधी रौशन शर्मा को 04-05 अगस्त की रात जहानाबाद से गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर हत्या के भी आरोप हैं। रौशन को पूछताछ के लिए पटना लाया गया, जहां उसने कई अपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। रौशन शर्मा की निशानदेही पर फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद की गईं हैं। इसके अतिरिक्त, उसके द्वारा बताए गए एक मिनी गन फैक्ट्री से अवैध आग्नेयास्त्र निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और अर्द्धनिर्मित हथियार भी जब्त किए गए।


पूछताछ के दौरान रौशन ने अपने एक साथी का जिक्र किया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसे साथ लेकर फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव में छापेमारी करने जा रही थी। इस दौरान रौशन ने लघुशंका के बहाने उतरकर एक सिपाही का हथियार छीनने की कोशिश की और भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने निरुद्ध करने के लिए फायरिंग की, जिसमें रौशन के पैर में गोली लगी।


गोली लगने के तुरंत बाद पुलिस ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। रौशन शर्मा बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कई आपराधिक मामलों में वांछित है। वह 2004 से सक्रिय है और पटना में बस स्टैंड फायरिंग व कृपाशंकर हत्याकांड जैसे चर्चित मामलों में शामिल रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।


समीर की रिपोर्ट