ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

चुनाव जीतने के बाद बदल गये बीजेपी के बोल, तावड़े ने कहा..महिलाओं को 10 हजार और 1100 पेंशन देने से वोट नहीं मिला

यह कोई चुनाव के पहले जिविका दीदी को 10 हजार रुपये देने और वृद्धा पेंशन 400 से 1100 करने का रिजल्ट नहीं है। इसके लिए बिहार की जनता ने वोट नहीं दिया है।

बिहार
नीतीश पर निशाना
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने NDA की भारी जीत पर खुशी जतायी। लेकिन यह कहा कि यह जीत महिलाओं को 10 हजार देने और पेंशन की रकम बढ़ाने से नहीं हुई है। यह पिछले दस वर्षों से चल रहे मोदी जी की योजनाओं का परिणाम है, जिसके चलते बिहार की जनता ने एनडीए को आशीर्वाद दिया है।


विनोद तावड़े ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह कोई चुनाव के पहले जिविका दीदी को 10 हजार रुपये देने और वृद्धा पेंशन 400 से 1100 करने का रिजल्ट नहीं है। इसके लिए बिहार की जनता ने वोट नहीं दिया है। पिछले 10 साल से उज्ज्वला योजना चल रहा है, किसान सम्मान योजना चल रहा है, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है। ऐसे कई योजना जिसमें जात,धर्म ना देखते हुए सभी लाभार्थियों को उसके लाभ एनडीए सरकार पहुंचाती रही है। आज उसी का आशीर्वाद बिहार की जनता ने एनडीए को दिया है।


उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को आशीर्वाद दिया है, बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक विजय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो आकलन था ज्ञान का विकास, गरीब युवा, अन्नदाता यानी किसान और महिलाओं के विकास के लिए आप काम करते रहो और इसका आशीर्वाद आपको जनता जरूर देगी। जो यादव और मुस्लिम बहुल इलाका है वहां 30 सीटें एनडीए की झोली में आई है। जो एससी-एसटी बहुल क्षेत्र है वहां 60 सीट पर एनडीए ने जीत हासिल की है। अत्यंत पिछड़ी जाति के इलाकों में 110 सीटें एनडीए ने जीती है। इसका मतलब यह हुआ कि बिहार की जनता ने विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है।


तावड़े ने कहा कि अब विकास की रफ्तार बिहार पकड़ चुका है। यह बात बिहार के लोगों के दिमाग में बैठ गई थी कि बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए एनडीए को वोट देना होगा। यही कारण है कि बिहार के वोटरों ने एनडीए को वोट देकर जीत हासिल कराया। और हर घर में नौकरी देने का वादा करने और जिविका दीदियों को स्थायी नौकरी देने का झांसा देने वाले तेजस्वी को बिहार की जनता ने ठुकरा दिया है। 


उन्होंने कहा कि बिहार का आदमी गरीब जरूर है लेकिन बुद्धिमान है। उसको पता है कि सच क्या है और झूठ क्या है? इसलिए झूठे नारे के पीछे लोग नहीं गए और अपने विवेक से मतदान किया। यह लोग राहुल गांधी या तेजस्वी यादव के पीछे जाना मुनासिब नहीं समझा। तावड़े ने वादा किया कि  आने वाले दिनों में बिहार की रफ्तार और विकास एनडीए करेगी।