ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

Bihar Election: तेजस्वी ने NDA से पूछे 10 सवाल, फौरन मिल भी गया जवाब; पढ़िए क्या थे वह क्वेश्चन

Bihar Election: बिहार चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एक दूसरे पर कई आरोप लगा रहे। कई सवाल उठा रहे। शनिवार सुबह तेजस्वी यादव ने भाजपा-जदयू वालों से जो सवाल पूछने के लिए जनता से अपील की

Bihar Election
Bihar Election
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Bihar Election : बिहार में अगले कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में राज्य के अंदर तमाम राजनीतिक पार्टी अपनी अपनी रणनीति बनाने में लगी हुई है। इसी कड़ी में अब जो बातें सामने आई है। उसके मुताबिक बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की जनता को यह संदेश दिया है कि वह जब एनडीए के नेता उनके पास पहुंचें तो दस तरह का सवाल जरूर करें ?


जानकारी के अनुसार, बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दो पीढ़ियों का जीवन बर्बाद करने वाली 20 वर्षों की नीतीश-मोदी और 11 वर्षों की डबल इंजन सरकार इन महत्वपूर्ण सवालों का जवाब दें। उन्होंने कहा कि वोट मांगने जब आए भाजपा-जदयू वाले आपके द्वार तो जरूर पूछिये ये सवाल ?


सब्नसे पहले उनसे पूछें कि बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है? बिहार में महिलाएं असुरक्षित क्यों हैं? बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेकार क्यों है? बिहार में इतना अपराध क्यों है? बिहार में इतना भ्रष्टाचार क्यों है? बिहार में इतनी बेरोजगारी क्यों है? बिहार में पलायन की मजबूरी क्यों है? बिहार में स्कूल भवन क्यों नहीं बने? बिहार में नए उद्योग-धंधे क्यों स्थापित नहीं हुए? बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट क्यों है? एक भी जवाब नहीं दे पाएंगे भाजपा और नीतीश कुमार !


इसके अलावा तेजस्वी यादव के सवालों का जवाब एनडीए के तरफ से दिया गया है। 1. तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है? एनडीए का जवाब-  बिहार को सबसे गरीब राज्य बनाने का श्रेय लालू-राबड़ी के जंगल राज को जाता है, जहां विकास की जगह भ्रष्टाचार पनपा।


तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है? एनडीए का जवाब-  बिहार को सबसे गरीब राज्य बनाने का श्रेय लालू-राबड़ी के जंगल राज को जाता है, जहां विकास की जगह भ्रष्टाचार पनपा।बिहार में महिलाएं असुरक्षित क्यों हैं?  एनडीए का जवाब-  महिलाओं की असुरक्षा की जड़ RJD के जंगल राज में है, जब अपराधी खुलेआम घूमते थे और कानून का राज नहीं था। आज महिलाएं रात में भी बिना भय के घर से निकलती हैं। 3. तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेकार क्यों है? एनडीए का जवाब-  स्वास्थ्य व्यवस्था की बर्बादी RJD शासन की देन है, जहाँ अस्पतालों में मरीज नहीं कुत्ते घूमते थे। 


तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार में इतना अपराध क्यों है? एनडीए का जवाब- अपराध की बढ़ोतरी लालू राज में शुरू हुई, जब गुंडे-माफिया राजनेताओं के संरक्षण में फले-फूले।तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार में इतना भ्रष्टाचार क्यों है? एनडीए का जवाब- भ्रष्टाचार की नींव RJD ने डाली, जहाँ चारा घोटाले से लेकर हर योजना में लूट मची थी। तेजस्वी यादव का सवाल -बिहार में इतनी बेरोज़गारी क्यों है? एनडीए का जवाब- बेरोजगारी की मजबूरी लालू-राबड़ी के शासन की उपज है । तेजस्वी यादव का सवाल -बिहार में पलायन की मजबूरी क्यों है? एनडीए का जवाब-  पलायन की मजबूरी RJD के जंगल राज से उपजी, जहाँ रोजगार के नाम पर सिर्फ अपराध और अराजकता थी। आज पलायन में कमी आई है। 


तेजस्वी यादव का सवाल -बिहार में स्कूल भवन क्यों नहीं बने? एनडीए का जवाब- स्कूल भवनों की कमी लालू शासन की विरासत है, जब शिक्षा बजट परिवार की जेब में जाता था। आज लगातार स्कूल भवन बन रहे हैं शिक्षकों की बहाली हो रही है। 


 तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार में नए उद्योग-धंधे क्यों स्थापित नहीं हुए? एनडीए का जवाब- नए उद्योग-धंधे न लगने का कारण RJD का भ्रष्ट तंत्र है, जिसने निवेशकों को डराकर भगा दिया। आज भी निवेशक लालू राज को याद कर डरते हैं,पर फिर भी निवेश आ रहा है। तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार में पलायन की मजबूरी क्यों है? एनडीए का जवाब- शिक्षा व्यवस्था की चौपट हालत RJD के जंगल राज की देन है, जहाँ स्कूलों में पढ़ाई नहीं, सिर्फ राजनीति होती थी। गुंडागर्दी सिखाया जाता था।