ब्रेकिंग
पटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनापटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानीबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं इंजीनियर कुमार शैलेंद्र? जो सम्राट सरकार में बनने जा रहे मंत्रीशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

Bihar Election 2025: बिहार में पहली बार 68.79% मतदान, दूसरे चरण ने तोड़ा सभी रिकॉर्ड

बिहार के 20 जिलों के 122 विधानसभा सीटों पर बंपर वोटिंग हुई। मतदाताओं ने सारे रिकॉर्ड आज तोड़ दिए। मतदान खत्म होने के बाद 68.55 फीसदी वोटिंग हुई। आजादी के बाद पहली बार इतना मतदान हुआ।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में दूसरे चरण का विधानसभा चुनाव आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। दूसरे चरण के मतदान ने पहले चरण का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बिहार में पहली बार 68.79 फीसदी मतदान हुआ है। 


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि दोनों चरणों को मिलाकर 66.90 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों चरण मिलकर कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में सबसे अधिक मतदान हुए। यहां का मतदान प्रतिशत 75 प्रतिशत से अधिक रहा। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतों की गिनती पर टिकी हुई है। इस दिन पता चल पाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी। 


मतदान खत्म होने के बाद निर्वाचन विभाग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दूसरे चरण के मतदान की जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि 68.79 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसमें दो हजार बूथों का डाटा आना बाकी है। वहीं दोनों चरणों में 66.90 प्रतिशत मतदान हुए हैं। यह पिछले चुनाव से करीब नौ प्रतिशत अधिक हैं।


आज दूसरे चरण के मतदान के दौरान 3 करोड़ 52 लाख की जब्ती हुई है। अभी तक कुल 127 करोड़ की कुल जब्ती हुई है। दूसरे चरण के चुनाव में किसी भी प्रकार की हिंसा की घटना नहीं हुई। पहली बार किसी राज्य में विधानसभा चुनाव में लाइव वेब कास्टिंग 100 परसेंट हुआ। 


1592 नक्सल प्रभावित बूथ कही शिफ्टिंग नहीं करनी पड़ी, हेली ड्रॉपिंग नहीं हुई। एक-एक evm का gps ट्रैकिंग किया गया। मतदान के दौरान 990 लोगों को गिरफ्तार किया गया वही 10 वाहनों को जब्त किया गया है। 844 अवैध हथियार और कई कारतूस जब्त किये गये हैं।

संबंधित खबरें