ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

BIHAR ELECTION : “बिहार चुनाव 2025: नीतीश कुमार ने राजापुर सीट से संतोष कुमार निराला को घोषित किया उम्मीदवार, NDA में सीट शयेरिंग का नहीं हुआ है फैसला

BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां अब तेज़ हो चुकी हैं और राज्य की सियासत में हलचल साफ़ नज़र आने लगी है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर दौरे के दौरान विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करते हुए एक बड़ा राजनीतिक ऐलान किया।

BIHAR ELECTION
BIHAR ELECTION
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR ELECTION : बिहार की राजनीति इन दिनों बेहद रोचक मोड़ पर खड़ी है। अगले कुछ महीनों में राज्य में विधानसभा का चुनाव होना है और इसकी आहट अभी से पूरे प्रदेश में महसूस की जा सकती है। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। एक ओर जहां विपक्ष लगातार सत्ताधारी दल की नीतियों और कामकाज पर सवाल उठा रहा है, वहीं सत्ता पक्ष अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है, जिसने प्रदेश की चुनावी सियासत को और भी गरमा दिया है।


दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बक्सर जिले के दौरे पर पहुंचे थे। यह दौरा उनके प्रगति यात्रा कार्यक्रम का हिस्सा था। इस दौरान उन्होंने जिले में विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रगति यात्रा के तहत नीतीश कुमार राज्य के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं ताकि यह देखा जा सके कि पहले जो योजनाएं लागू करने का आदेश दिया गया था, उनका जमीनी स्तर पर कितना असर दिख रहा है। बक्सर की धरती पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनता को विकास कार्यों का भरोसा दिलाने के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घोषणा भी कर डाली।


उन्होंने मंच से साफ शब्दों में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राजापुर विधानसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की ओर से संतोष कुमार निराला पार्टी के उम्मीदवार होंगे। मुख्यमंत्री का यह ऐलान सुनते ही सभा स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।