ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

Bihar Education News: सरकारी स्कूल के बच्चों को MDM नहीं मिला तो ये होंगे जिम्मेदार, शिक्षा विभाग के ACS एस सिद्धार्थ ने दिया यह आदेश

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने एमडीएम संचालन में अनियमितताओं को लेकर सभी DPO (MDM) को कड़ा पत्र लिखा है। अब गड़बड़ी की शिकायत पर प्रधानाध्यापक के साथ DPO, कार्यक्रम प्रबंधक और साधनसेवी भी होंगे जिम्मेदार।

Bihar Education News,Bihar MDM News  मध्याह्न भोजन योजना बिहार  बिहार शिक्षा विभाग आदेश  Dr. S Siddharth MDM Letter  MDM irregularities Bihar  DPO MDM action news  Mid day meal scam Bihar  Bihar schoo
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. सिद्धार्थ ने सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम) को पत्र लिखा है. जिसमें मध्याह्न भोजन योजना का संचालन निर्वाध रूप से करने का निर्देश दिया है. वहीं सभई जिलों के डीईओ को मध्याहन भोजन के लिए ससमय खाद्दान की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है. 

अपने पत्र में अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि एमडीएम संचालन को लेकर लगातार शिकायत मिल रही है . छात्रों की उपस्थिति में फर्जीवाड़ा, मध्याह्न भोजन निर्धारित मेन्यू के अनुसार नहीं दिया जाना,अन्य वजहों से भोजन का संचालन बाधित रहता,केंद्रीयकृत रसोईघर के संबंध में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता खराब रहने तथा छात्रों की संख्या की तुलना में कम मात्रा में भोजन की आपूर्ति करने के संबंध में शिकायतें मिलती हैं. अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने कहा है कि इस तरह की शिकायत काफी खेदजनक है .

एमडीएम की अनियमितता की शिकायत होने पर केवल प्रधानाध्यापक, प्रधान शिक्षक पर ही कार्रवाई होती है . केंद्रीय कृत रसोई घर के विपत्र की राशि में कटौती की जाती है. जबकि अनियमितता के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मध्याह्न भोजन) जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं प्रखंड, जिला साधनसेवी भी समान रूप से दोषी हैं. ऐसे में एमडीएम बाधित रहने पर ये अधिकारी समान रूप से दोषी हैं, इन पर कार्रवाई करें. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता