ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार : दो नावों के बीच हुई टक्कर, एक सोन नदी में डूबी, दर्जनभर मजदूर लापता

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके में एक बार फिर नाव हादसे से जुडी हुई खबर निकल कर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार,मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर दियारा सोन नदी में दो नावो

बिहार : दो नावों के बीच हुई टक्कर, एक सोन नदी में डूबी, दर्जनभर मजदूर लापता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके में एक बार फिर नाव हादसे से जुडी हुई खबर निकल कर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार,मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर दियारा सोन नदी में दो नावों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में एक नाव बीच नदी में डूब गयी। घटना में नाव पर सवार एक दर्जन मजदूर पानी में डूब गये। जो लापता बताये जा रहे हैं। 


इधर, इस घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि, रामपुर दियारा के सोन नदी में दो नावों के बीच रविवार की अहले सुबह टक्कर हुई है। एक नाव पर बालू लदा हुआ था। जबकि दूसरे नाव पर लगभग एक दर्जन मजदूर सवार थे। घटना में बालू लदी नाव डूबने से बच गयी। जबकि मजदूरों से भरी नाव सोन नदी की धारा में डूब गयी। फिलहाल नाव पर सवार सभी मजदूर लापता बताये जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार लापता मजदूर सारण जिले के छपरा के रहने वाले हैं। 


इधर, इस घटना के बारे में स्थानीय पुलिस प्रशासन को कोई भी जानकारी नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि, मनेर थाना क्षेत्र के सुअर मरवा, पतीला, चौरासी और बिहटा इलाके में नावों के जरिये हर रोज  बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना के बाद भी प्रशासन इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। जिस वजह से आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। 


आपको बताते चलें कि, बीते 30 दिसंबर को भी महावीर टोला घाट के पास बालू लदी एक नाव नदी में डूब गयी थी। इस घटना में नही कई मजदूरों की मौत डूबने के चलते लापता हो गये थे। अभी भी ब्रह्मचारी गांव के रहने वाले 6 मजदूर लापता बताए जाते हैं।