ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार दिवस पर जावेद अली और मैथिली ठाकुर बिखेरेंगे सुरों का जलवा, जानें पूरा कार्यक्रम

PATNA : राजधानी पटना के गांधी मैदान में आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। इसको लेकर कई तरह की तैयारियां की जा रही है। वहीं, इस बार बिहार दिवस के कार्यक्रम

बिहार दिवस पर जावेद अली और मैथिली ठाकुर बिखेरेंगे सुरों का जलवा, जानें पूरा कार्यक्रम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के गांधी मैदान में आगामी 22 मार्च को बिहार दिवस कार्यक्रम आयोजित होने वाला है। इसको लेकर कई तरह की तैयारियां की जा रही है। वहीं, इस बार बिहार दिवस के कार्यक्रम में कई मशहूर कलाकार हिस्सा लेने वाले हैं। इस बार के बिहार दिवस में जावेद अली और मैथिली ठाकर के सुरों का जलवा बेखरेगी। दोनों कलाकारों की प्रस्तुति अलग अलग दिन  होगी। पहले दिन जावेद अली का कार्यक्रम होगा उसके अगले दिन मैथिली ठाकुर सुरों का जलवा बिखेरेगी।


मालुम हो कि, तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में लोगों को फ्री वाई - फाई की सुविधा मिलेगी। इस बार का थीम युवा शक्ति बिहार की प्रगति रखा गया है। इस दौरान पटना के मोना सिनेमा हॉल में 3 दिनों तक फ्री में मूवी भी दिखाई जाएगी। हालांकि, इसमें सिर्फ कुछ चुनिंदा फिल्म ही होंगे। इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए फ्री म्यूजियम घुमाने का प्लान बनाया गया है। इसमें कई स्कूल के बच्चे शामिल होगें जो सुबह प्रभातफेरी भी निकालेंगे।


बताया जा रहा है कि, बिहार दिवस के पहले दिन सिनेमा जगत के गायक जावेद अली का कार्यक्रम रखा गया है। उनका यह प्रोग्राम रात 08 बजे से 9.30 बजे तक होगा। इसके बाद लोक गायक सत्येंद्र कुमार,कवि शंभू शिखर एवं सुगम संगीत आलोक राज एवं अन्य (एसकेएम) शाम 06 बजे से 7 बजे तक कार्यक्रम रखा गया है। 


इसके आलावा 23 मार्च को लोक गायिका मैथिली ठाकुर, गजल गायक तलत अजीज,कव्वाली नियाजी ब्रदर्स (एसकेएम)  इंडियन ओसयन बैंड ,पटना वीमेंस कालेज की छात्राओं की प्रस्तुति रखी गई है। इसके बाद मुशायरा कासिम खुर्शीद एवं टीम अपनी प्रस्तुति  देगी। वहीं, अंतिम दिन यानी 24 मार्च को पार्श्व गायक और गायिका दीपाली सहाय, ऐश्वर्य निगम, पार्श्व गायक सलमान अली, रिदम ऑफ बिहार, शास्त्रीय गायिका नलिनी जोशी,लोक गायिका डॉ. रंचना झा और चंदन तिवारी का प्रोग्राम रखा गया है।