ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार : डेहरी ऑन सोन-DDU रेलखंड पर डिरेल हुई मालगाड़ी, रूट में ट्रेनों को आवाजाही बंद

PATNA : बिहार में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन-पं. दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के बीच कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। सोम

बिहार : डेहरी ऑन सोन-DDU रेलखंड पर डिरेल हुई मालगाड़ी, रूट में ट्रेनों को आवाजाही बंद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में  पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन-पं. दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के बीच कर्मनाशा रेलवे स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। सोमवार की अहले सुबह करीब  03.45 बजे मालगाड़ी के दो डब्बे डिरेल हो गए। जिससे इस रूट पर  रेल परिचालन बाधित हो गया।  फिलहाल आवागमन सुचारु करने के किए तेजी से काम काम चल रहा है।


वहीं, इस घटना को लेकर पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस रेलखंड पर किमी 639/21/A के निकट मालगाड़ी के खाली 02 वैगन डिरेल हो गए। ज्सिके कारण अप, डाउन तथा  रिवर्सल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है । रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटना राहत यान के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। राहत बचाव कार्य जारी है।


बताया जा रहा है कि, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के कर्मनाशा स्टेशन पर मालगाड़ी पटरी से उतरने के कारण बाकि के ट्रेनों का परिचालन बाधित है। इस रूट से आने जाने वाली सभी गाड़ियां बीच रास्ते में खड़ी हैं। इस लोगों को जल्द ही किसी नजदीक में मौजूद बड़े स्टेशनों तक पहुंचाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही जल्द से जल्द मालगाड़ी को भी रास्ते से हटाने की कोशिश जारी है। 


इधर, यात्रियों की सुविधा हेतु डीडीयू और गया में हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। पंडित दीन दलाय उपाध्याय- 05412-254146, गया -9771427494 के तरफ से यह नंबर जारी किया गया है। यात्री अथवा उनके परिजन इन नंबरों पर कॉल करके सही जानकारी ले सकते हैं। फिलहाल राहत बचाव कार्य जोरों पर ट्रेन परिचालन शुरू करने के लिए भारतीय रेल पूरी ताकत से काम कर रही है।