ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बिहार दौरा, 20 अक्टूबर को विधानसभा के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

PATNA : देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अगले महीने बिहार दौरे पर आने वाले हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 अक्टूबर को पटना आयेंगे। राष्ट्रपति कोविंद 21 अक्टूबर को बिहार विधानस

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बिहार दौरा, 20 अक्टूबर को विधानसभा के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल
Editor
2 मिनट

PATNA : देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अगले महीने बिहार दौरे पर आने वाले हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 20 अक्टूबर को पटना आयेंगे। राष्ट्रपति कोविंद 21 अक्टूबर को बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में शिरकत करेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जानकारी दी है।


दिल्ली दौरे से वापस आये स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर राष्ट्रपति का कार्यक्रम मिल जाने की जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रपति के दौरे से जुड़ी तैयारियों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ चर्चा की। राष्ट्रपति के सम्मान में विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से अपने आवास पर पटना में रात्रिभोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। विधानसभा भवन शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति का कार्यक्रम तय होने के बाद विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में विधानसभा की नियमन समिति, सामान्य प्रयोजन समिति और विशेषाधिकार समिति की बैठक भी हुई। बैठक में राष्ट्रपति कोविंद के पटना आगमन और कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा हुई। 


इस बैठक में उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के साथ संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, ऊर्जा तथा मद्य निषेध मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, विधायक अवध बिहारी चौधरी, आलोक मेहता, विजय शंकर दुबे, अजीत शर्मा, राम रतन सिंह, ललन कुमार, राज कुमार सिंह और प्रभारी सचिव अनिल कुमार जायसवाल शामिल रहे। राष्ट्रपति की यात्रा की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष अब 27 सितम्बर को एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे।