ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार कांग्रेस में घमासान! टिकट बंटवारे को लेकर अल्लावरु पर गंभीर आरोप, नाराज नेता करेंगे धरना

बिहार कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर घमासान मच गया है। टिकट कटने से नाराज नेताओं ने प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है और 23 अक्टूबर को पटना स्थित सदाकत आश्रम में धरना देने का ऐलान किया है।

बिहार
अल्लावरु पर टिकट बेचने का आरोप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: टिकट कटने से नाराज नेताओं ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 23 अक्टूबर दिन गुरुवार को सदाकत आश्रम के पास धरना देने का ऐलान किया गया है। इन नेताओं ने कृष्णा अल्लावरु पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। 


बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस में घमासान छिड़ गया है। टिकट बंटवारे से नाराज कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पटना के सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में 23 अक्टूबर को वो धरना-प्रदर्शन और उपवास करेंगे। टिकट कटने से नाराज कांग्रेस नेताओं ने बैठक के बाद इस बात का ऐलान किया है। 


बैठक में शामिल एआईसीसी सदस्य आनंद माधव ने बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया। शेखपुरा जिले के बरबीघा से पूर्व विधायक गजानंद शाही का कहना है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में महज 113 वोट से वो हारे थे, इसके बावजूद कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। उन्होंने भी अल्लावरु पर पैसे खाने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी से कृष्णा अल्लावारू को प्रभारी के पद से हटाने की मांग की। कहा कि अल्लावरु, राजेश राम मिलकर राहुल गांधी के हाथ कमजोर कर रहे हैं। 

टैग्स