ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा विकेट गिरा: कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ा हाथ का साथ, जेडीयू में होंगे शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और 6 बार के विधायक डॉ. अशोक राम जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं। रविवार को पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में वे औपचारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Bihar
JDU का दामन थामेंगे अशोक राम
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आ रही है. विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है. कांग्रेस के दिग्गज नेता रविवार को जेडीयू का दामन थामेंगे. इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है. हालांकि औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है. 


अशोक राम होंगे जेडीयू में शामिल

जेडीयू सूत्रो से मिली खबर के मुताबिक बिहार में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल डॉ अशोक कुमार (राम) जेडीयू का दामन थामने जा रहे हैं. रविवार को वे पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं. जेडीयू सूत्रों ने बताया कि अशोक राम ने नीतीश कुमार से मुलाकात कर ली है. रविवार को सिर्फ औपचारिक ऐलान होना बाकी है.


कौन हैं अशोक राम?

अशोक राम बिहार में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शामिल रहे हैं. वे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं. 6 दफे विधायक रह चुके अशोक राम कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रहे हैं. वे बिहार सरकार में मंत्री रहने के साथ साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता भी रह चुके हैं. वे बिहार में कांग्रेस का दलित चेहरा रहे हैं.


कृष्णा अल्लावरू से हुई परेशानी

फर्स्ट बिहार न्यूज ने पार्टी बदलने को लेकर अशोक राम से बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे कांग्रेस छोड़ कर जेडीयू में शामिल होने जा रहे हैं तो उनका जवाब था कि कल तक इंतजार कीजिये. अशोक राम ने कहा कि जो होगा वो कल यानि रविवार को होगा. अशोक राम ने जेडीयू में शामिल होने की बात से इंकार नहीं किया.


कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि कृष्णा अल्लावरू के बिहार कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद अशोक राम परेशानी में थे. काफी सीनियर नेता होने के बाद उन्हें हाशिये पर रख दिया गया था. अशोक राम जिस जाति से आते हैं उसी जाति से आने वाले राजेश राम को बिहार कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया था. वहीं पार्टी के कार्यक्रमों से भी अशोक राम को अलग-थलग रखा जा रहा था. इसके बाद अशोक राम ने दूसरी पार्टियों में संभावनायें तलाशना शुरू किया. उन्हें जेडीयू में शामिल होकर अपनी राजनीति बचाये रखने का मौका मिल गया.