ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

NDA का खुला खाता, केवटी सीट से मुरारी झा ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को हराया

DARBHANGA : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का खाता खुल गया है. बिहार के रुझानों में NDA बहुमत के पार हो गया है लेकिन उनका खाता अभी खुला है. दरभंगा जिले की केवटी विधानसभा सीट भ

NDA का खुला खाता, केवटी सीट से मुरारी झा ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को हराया
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का खाता खुल गया है. बिहार के रुझानों में NDA बहुमत के पार हो गया है लेकिन उनका खाता अभी खुला है. दरभंगा जिले की केवटी विधानसभा सीट भाजपा के उम्मीदवार मुरारी मोहन झा ने आरजेडी कैंडिडेट्स और राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दकी को हरा दिया है.


बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे पहले मिथिलांचल से खाता खुला है. दरभंगा जिले की केवटी विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार मुरारी मोहन झा की जीत हो गई है. केवटी विधानसभा सीट से इस बार आरजेडी से अब्दुल बारी सिद्दीकी और बीजेपी ने मुरारी मोहन झा चुनावी मैदान में थे.


आपको बता दें कि केवटी विधानसभा सीट से पिछले चुनाव में आरजेडी के टिकट पर फराज फातमी की जीत हुई थी. इन्होंने बीजेपी के अशोक कुमार यादव को पिछली बार 7830 वोटों के भारी अंतर से हराया था. केवटी विधानसभा सीट से आरजेडी के फराज फातमी विधायक थे जिनका टिकट काटकर इस बार राजद ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को कैंडिडेट बनाया था. इससे पहले फातमी ने 2005 और 2010 में भाजपा विधायक रहे अशोक कुमार से ये सीट छीन ली थी.