ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

बिहार में आस्था का सैलाब: छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी भारी भीड़

पटना सहित पूरे बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ की धूम मची हुई है। व्रतियों ने गंगा घाटों और घरों की छतों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। अरवल और औरंगाबाद के छठ घाटों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था कर रखी थी।

बिहार
लोक आस्था का महापर्व छठ
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व करने वाले व्रतियों ने पटना के छठ घाटों पर डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। पटना के विभिन्न छठ घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में व्रती और श्रद्धालु गंगा घाटों पर नजर आए। वही विभिन्न पार्कों और पटना के अलग-अलग इलाकों में बनाए गये छठ घाट पर भी व्रतियों की बड़ी तादाद देखी गई। 


कई छठ व्रतियों ने अपने-अपने घरों के छतों पर भी अर्घ्य दिया। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पटना सहित अन्य जिलों में खासा उत्साह देखने को मिला। देव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी। अरवल के ऐतिहासिक मधुश्रवां छठ घाट पर छठ व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी| जिला प्रशासन एवं मधुश्रवा छठ पूजा समिति के सहयोग से छठ घाटों पर व्यापक व्यवस्था किया गया| मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गयी। 


वही सूर्यनगरी औरंगाबाद के देव में भी अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को छठव्रतियों ने अर्घ्य दिया। छठव्रतियों ने पवित्र सुर्यकुंड में डुबकी लगाकर बड़ी ही आस्था और विश्वास के साथ सूर्यदेव को नमन कर अर्घ्य अर्पित किया। बता दें कि देव में छठ पूजा का एक अलग ही महत्व है। सासाराम के दुर्गा कुंड में भी छठव्रतियों ने अर्घ्य दिया। 


ऐसी मान्यता है कि यहां जो कोई भी सच्चे मन से छठ पूजा करता है, उनकी सारी मनोकामना पूरी हो जाती है। यही कारण है कि देव में छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु यहां आकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। पहले दिन नहाय खाय और दूसरे दिन खरना पूजा के साथ छठव्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला उपवास किया। आज तीसरे दिन शाम में डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। अस्ताचलगामी सूर्य और अर्घ्य देने के बाद कल मंगलवार को उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा और पारण के साथ ही महापर्व छठ का समापन होगा।   



बिहार में आस्था का सैलाब: छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी भारी भीड़बिहार में आस्था का सैलाब: छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी भारी भीड़बिहार में आस्था का सैलाब: छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी भारी भीड़बिहार में आस्था का सैलाब: छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी भारी भीड़बिहार में आस्था का सैलाब: छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी भारी भीड़बिहार में आस्था का सैलाब: छठव्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी भारी भीड़

टैग्स