ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई कैबिनेट की अहम बैठक, 1 करोड़ नौकरी-रोजगार के लिए 3 नए विभागों के गठन को मिल सकती है मंजूरी

Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश कुमार ने 9 दिसंबर को कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें युवाओं को 1 करोड़ नौकरी-रोजगार देने के वादे को पूरा करने के लिए तीन नए विभागों के गठन पर मुहर लग सकती है। यह नई सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक होगी।

Bihar Cabinet Meeting
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: बिहार की सत्ता में NDA की वापसी के बाद विकास कार्यों में तेजी लाने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुला ली है। इस बैठक में नौकरी और रोजगार से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर सरकार अपनी मुहर लगा सकती है। 


दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं से वादा किया था कि अगले पांच साल के भीतर 1 करोड़ नौकरी और रोजगार की व्यवस्था सरकार करेगी। इसको लेकर कवायद भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों ही एलान किया था कि 1 करोड़ नौकरी का लक्ष्य हासिल करने के लिए तीन नए विभागों का गठन किया जाएगा।


अब मुख्यमंत्री ने एक बार फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई है। मंगलवार 9 दिसंबर को दोपहर साढ़े तीन बजे से मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। संभावना जताई जा रही है सरकार अपने वादे को पूरा कर सकती है। कैबिनेट की बैठक में तीन नए विभागों के गठन को मंत्रिपरिषद की स्वीकृति मिल सकती है।


नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट की यह दूसरी बैठक है। इससे पहले बीते 25 नवंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 6 एजेंडों पर सरकार की मुहर लगी थी। जिनमें रोजगार, आधारभूत संरचना, किसानों की आय बढ़ाने और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने से जुड़े अहम प्रस्ताव शामिल थे। इन फैसलों से सरकार के विकास एजेंडे की दिशा साफ होती दिखी थी, जिसमें युवाओं, किसानों और उद्योगों पर विशेष फोकस दिखा था।  

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता