ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...पंचायतों में 8 हजार से अधिक 'लिपिक' की होगी बहाली, जान लीजिए...

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक में पंचायत सचिवालय को सशक्त बनाने के लिए 8093 लिपिक पदों को स्वीकृति दी गई। साथ ही जयप्रकाश नारायण अस्पताल, वायुयान संगठन और कृषि विपणन निदेशालय में भी कई नए पद सृजित किए गए हैं।

बिहार कैबिनेट बैठक 2025, पंचायत सचिवालय लिपिक पद, ग्राम पंचायत कार्यालय भर्ती, नीतीश कुमार कैबिनेट फैसला, बिहार सरकारी नौकरी 2025, जयप्रकाश नारायण अस्पताल, कृषि विपणन निदेशालय पद
© Google
Viveka Nand
1 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है. पंचायत सचिवालय को सुदृढ करने के लिए ग्राम पंचायत कार्यालयों में आठ हजार से अधिक लिपिक के पदों को सृजित किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज मंगलवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है.

पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत कार्यालय में निम्न वर्गीय लिपिक के 8093 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है. मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अंतर्गत वायुयान संगठन निदेशालय में विभिन्न श्रेणी के चार नियोजन आधारित पदों को सृजित किया गया है.  वहीं पटना के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में स्पोर्ट्स इंजरी इकाई की स्थापना एवं संचालन के लिए 36 नए पदों को सृजित किया गया है .कृषि विपणन निदेशालय में विभिन्न कोटि के 14 पदों को सृजित किया गया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता