ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा आज से शुरू, जानें क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं

PATNA : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 की शुरुआत कल यानी 1 फरवरी से होने जा रही है। यह परीक्षा 11 फरवरी तक 2 पारियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 6,36,432 छात्राएं

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा आज से शुरू, जानें क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 की शुरुआत कल यानी 1 फरवरी से होने जा रही है। यह परीक्षा 11 फरवरी तक 2 पारियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 6,36,432 छात्राएं और 6,81,795 छात्र सहित कुल 13,18,227 विधार्थी शामिल होंगे। इस परीक्षा को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।


मालुम हो कि, इंटरमीडिएट परीक्षा के सफल आयोजन के लिए राज्य भर में 1464 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसके साथ ही परीक्षा संबंधित सारी सुविधाओं के लिए बिहार बोर्ड द्वारा 31 जनवरी से 11 फरवरी तक कंट्रोल रूम खोला गया है। इसके साथ ही बोर्ड यह निर्देश भी जारी कर दिया है कि आप परीक्षा में क्या - क्या चीज़ लेकर जा सकते हैं और क्या नहीं।


इंटरमीडिएट परीक्षा में परीक्षार्थी अपने साथ में प्रवेश पत्र और बॉलपेन ही लेकर जाएंगे। हालांकि, उनके पास यदि प्रवेश पत्र नहीं है, कहीं खो गया है तभी उन्हें परीक्षा देने की अनुमति मिलेगी। इसके लिए उन्हें अपना कोई एक पहचान पत्र साथ लाना होगा। 


वहीं, परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी सेंटर पर कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, स्मार्ट वॉच, व्हाइटनर आदि नहीं ले जाएं। इसके साथ ही यदि अधिक जरूरत न हो तो जूता मोजा भी पहनकर नहीं आए। इस परीक्षा में  जूता-मोजा पहन कर परीक्षा देने नहीं दिया जाएगा।


आपको बताते चलें कि, इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन यानी एक फरवरी को प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में हिन्दी विषय की परीक्षा होगी। प्रथम पाली 9.30 बजे से 12.45 बजे तक और द्वितीय पाली में 1.45 से पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले तक केंद्र पर प्रवेश मिलेगा।