ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार बोर्ड आज जारी करेगा D.El.Ed.परीक्षा का एडमिट कार्ड. इन दिन होगा एंटरेंस एग्जाम

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 30 मार्च से होने वाली डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वा

बिहार बोर्ड आज जारी करेगा D.El.Ed.परीक्षा का एडमिट कार्ड. इन दिन होगा एंटरेंस एग्जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से 30 मार्च से होने वाली डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी समिति की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


दरअसल, बिहार बोर्ड डीएलएड प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी बिहार राज्य के डीएलएड कॉलेजों में सत्र 2024-26 में दाखिला दिया जाएगा। समिति की ओर से 22 मार्च को जारी नोटिस के अनुसार,उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र 23 मार्च से डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही पहले से तय शेड्यूल के अनुसार, डीएलएड कोर्स में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 30 मार्च 2024 से होगी। 


बिहार बोर्ड के अनुसार राज्यभर के 306 डीएलएड कॉलेजों के 30 हजार 750 सीटों पर नामांकन के लिए 30 मार्च से ऑनलाइन परीक्षा अलग-अलग दिन दो पालियों में होनी है।  बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए लिए दो लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। डीएलएड कॉलेजों में नामांकन के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मेधा सूची व नामांकन, विकल्प लॉक करने, सीट आवंटन,स्लाइडअप इत्यादि की प्रक्रिया मई-जून की जाएगी।


आपको बताते चलें कि, इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट एडमिट कार्ड जारी होने के बाद बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। होम पेज पर दिख रहे लिंक Bihar DElEd Admit Card 2024 पर क्लिक करें। उसके बाद छात्र अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि आदि भरकर सब्मिट करें। अब एडमिट कार्ड आपकी कम्प्यूटर स्क्रीन पर होंगे जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।