ब्रेकिंग
Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट✦Bihar Train Cancelled : बिहार आने-जाने वाले यात्री ध्यान दें! 51 ट्रेनें रद्द, 47 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्ट✦Bihar News : सुपौल में आधी रात घर में घुसे 2 अपराधी, सो रही महिला को मारी गोली; पैर के आर-पार हुई बुलेट✦Bihar Flood: बारिश से बिहार में बिगड़े हालात, 50 गांवों में घुसा पानी; कोसी-गंडक-बागमती का बढ़ा दबाव✦Bagmati River Flood: तीन दिन की बारिश के बाद बागमती ने दिखाया रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर बह रहा पानी✦Bihar News: पटना में RJD MLC के पत्नी-बेटे को कोर्ट का नोटिस, 27 लाख की ठगी का आरोप; पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजे

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऐसे में अब 15 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. छात्र रोल कोड और रोल नंबर से ऑनलाइन अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Bihar Board 10th result 2026
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक (10वीं) वार्षिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित किया। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। इस वर्ष राज्य भर से 15 लाख से अधिक परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए थे।


रिजल्ट जारी करते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि टॉपर में दो छात्राएं हैं। सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई की छात्रा पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली के उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ने टॉप किया है। इस बार की मैट्रिक परीक्षा में कुल 15,10,928 छात्र-छात्रा शामिल हुए। जिसमें से कुल 81.79 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।


उन्होंने बताया कि सफल हुए कुल विद्यार्थियों की संख्या 12 लाख 35 हजार 745 है। जिसमें उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 6 लाख 1 हजार 390 और सफल हुई छात्राओं की संख्या 6 लाख 34 हजार 353 है। कुल 81.79 प्रतिशत छात्र-छात्रा सफल हुए हैं।


छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, result.biharboardonline.org या matricbiharboard.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।


कैसे चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर "Bihar Board Matric Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।

‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट जरूर लें।


रिजल्ट जारी होने से पहले शनिवार को पटना स्थित सिन्हा लाइब्रेरी रोड पर बिहार बोर्ड कार्यालय में संभावित टॉपर्स का इंटरव्यू और सत्यापन किया गया। इसमें सिमुलतला, जमुई, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण सहित कई जिलों के छात्र शामिल हुए। हर साल बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन कर ही अंतिम परिणाम जारी करता है।


इस बार बिहार बोर्ड ने परीक्षा प्रणाली में ‘ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी’ का उपयोग कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह तकनीक डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करती है, जिससे मार्कशीट में किसी तरह की छेड़छाड़ या बदलाव संभव नहीं होता।


बता दें कि बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होते ही कॉपियों की जांच प्रक्रिया तेज गति से शुरू कर दी गई थी, जो अब पूरी तरह पूरी हो चुकी है। बिहार बोर्ड अपनी तेजी और पारदर्शिता के लिए पहले से ही जाना जाता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता