ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Bihar News: अश्चिनी चौबे ने अपने नाम की कुर्सी आगे से पीछे तक खोजा...नहीं मिली तो तेज गति से वापस लौट गए, बिहार BJP कार्यसमिति की बैठक से बाहर निकले पूर्व केंद्रीय मंत्री

बिहार भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में उस वक्त अजीब स्थिति बन गई जब वरिष्ठ नेता अश्विनी चौबे को मंच पर अपनी कुर्सी नहीं मिली. उन्होंने मंच की परिक्रमा की और बिना कुछ कहे वापस लौट गए.

अश्विनी चौबे कुर्सी विवाद, भाजपा कार्यसमिति बैठक 2025, बिहार भाजपा बापू सभागार, राजनाथ सिंह पटना दौरा, गिरिराज सिंह, BJP Bihar internal politics, चौबे मंच अपमान
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की आज बैठक है. बापू सभागार में आयोजित बैठक में शिरकत करने पार्टी के वरिष्ठ नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे हैं. पार्टी कार्यसमिति की बैठक में उस समय अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई जब वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे मंच पर परिक्रमा करने लगे. वे कुर्सी पर सटे नाम को एक-एक कर पढ़ते गए,अपना नाम कहीं नहीं दिखा तो आगे से घुमते हुए पीछे से निकल गए। 

मंच पर लगी कुर्सियों की गणेश परिक्रमा कर वापस लौटे अश्चिनी चौबे

बापू सभागार में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के साथ खेल हो गया. वे जब मंच पर आये तो आगे से अपनी सीट देखने लगे. उन्होंने आगे से पीछे तक घुमकर अपना नाम देखा.लेकिन किसी भी कुर्सी पर उनका नाम नहीं सटा था. लिहाजा, मन मसोस कर वापस लौट गए. अश्चिनी चौबे जब अपनी सीट तलाश रहे थे, उस वक्त दल के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह स्थिति को भांप गए, वे अपनी सीट पर खड़े होकर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की. अश्चिनी चौबे ने देखा कि उनके लिए मंच पर कुर्सी नहीं गी है, लिहाजा इज्जत बचाते हुए आनन-फानन में तेज गति से वहां से निकल गए।

कुर्सी नहीं मिलने पर चौबे क्या बोले...

मंच से नीचे आने के बाद पत्रकारों ने अश्विनी चौबे से सवाल किया. उनसे पूछा गया, क्या आपके लिए कुर्सी नहीं थी ? आपको मंच पर जगह नहीं मिली ? इस पर भाजपा नेता ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है. उन्हें एक कार्यक्रम में जाना है. संभव है कि वे बाद में आयें.