ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar Bijli: अगर आपका भी बिजली बिल है बकाया...NBPDCL ने चलाएग अभियान

Bihar Newsउत्तर बिहार में बकाया बिजली बिल को वसूली के लिए बिजली विभाग है तैयार .नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) ने राजस्व संग्रहण बढ़ाने के उद्देश्य से 6 मार्च से 9 मार्च 2025 चलाएगी अभियान

Bihar Bijli, बिजली बिल, NBPDCL, बिजली विभाग, बिजली वसूली अभियान, बकाया बिजली बिल, विशेष अभियान, बिजली विच्छेदन, बिजली चोरी, राजस्व संग्रहण, बिजली भुगतान, बिजली कनेक्शन, औद्योगिक उपभोक्ता, वाणिज्यिक उप
NBPDCL
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Bijli: उत्तर बिहार में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए बिजली विभाग अब तैयार है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) ने उपभोक्ताओं की सुविधा और राजस्व बढ़ाने के लिए 6 मार्च से 9 मार्च  तक विशेष बिल संग्रहण अभियान चलाने का ऐलान कर दिया  है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम महीने में बकाया राजस्व की वसूली को बढ़ाना  है और एग्रीगेट टेक्निकल एंड कमर्शियल नुकसान को कम करना है।

5000 हजार से  अधिक बकाया है तो साबधान हो जाईए

NBPDCL के इस अभियान के तहत पहले  उन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई होगी , जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिल का भुगतान किया था, लेकिन वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक एक भी बिल जमा नहीं किया है। ऐसे उपभोक्ता, जो पिछले तीन महीने से लगातार बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं और जिनका बिजली बिल 5000 रुपये से अधिक बकाया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पहचान कर ऐसे लोगों का बकाया भुगतान के लिए अभियान चलाया जाएगा।

बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

सभी औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को अपने बकाया जमा करना होगा। अन्यथा, उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही, जिन उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति महीनों से बाधित है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपना बिजली बिल जमा नहीं किया है या रिचार्ज नहीं कराया है, उनके घरों  का निरीक्षण किया जाएगा। यदि वे बिजली चोरी करते पाए गए, तो उनके खिलाफ भी विभाग के तरफ से  सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बिजली बिल नही जमा करने वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी सख्ती

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशकका के तरफ से  सख्त मॉनिटरिंग करने का निर्देश  सीनियर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी  किया है  । हरेक एरिया में विशेष बिल वसूली शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं से बिनम्र अपील की है कि वे अपने पुराने  बिजली बिल का जमा करें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने यह भी कहा कि भुगतान नहीं करने वाले क्षेत्रों में  और सख्ती बढ़ाई जाएगी और इस अभियान की नियमित समीक्षा भी  करेंगे ।

टैग्स