ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

बिहार : बढ़ती गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम

PATNA : बिहार में शुक्रवार और शनिवार को मौसम विभाग के तरफ से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के

बिहार : बढ़ती गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा मौसम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में शुक्रवार और शनिवार को मौसम विभाग के तरफ से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी। इस दौरान अनेक स्थानों पर में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वही 1 अप्रैल को पूरे बिहार में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।


वहीं, मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार और शनिवार को बारिश से फसल बचाने और ठनका से बचाव को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क करते हुए कहा है कि, कटे हुए फसल को पानी से बचाने और सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने, खुले में रखे अनाज को त्रिपाल ढकने की व्यवस्था करने के साथ ही पशुधन तथा खुद बाहर निकलने से बचें। 


मालुम हो कि गुरुवार को बिहार में दक्षिणी बिहार का तापमान सामान्य से अधिक रहा तो उत्तरी बिहार में अधिकतर जगहों पर उच्चतम तापमान सामान्य से कुछ नीचे ही रहा है. गुरुवार को पूरे बिहार में सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सर्वाधिक तापमान वाले शहरों में पटना में 37.2 डिग्री सेल्सियस, वैशाली और बांका में 37.1 डिग्री सेल्सियस और जीरादेई में पारा 37 डिग्री दर्ज किया गया।इसी तरह गया, डेहरी, मोतिहारी, औरंगाबाद, नवादा और हरनौत 36 - 37 डिग्री सेल्सियस के बीच पार दर्ज किया गया है। 



आपको बताते चलें कि, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। प्रदेश में 19.7 मिलीमीटर प्री मॉनसून बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 165 फीसदी अधिक है। इस अवधि तक प्रदेश में सामान्य तौर पर 7.4 मिलीमीटर बारिश हुआ करती है।अब तक हुई बारिश से छह जिलों के किसानों की फसलों पर खराब असर पड़ा है। हालांकि इन लोगों के लिए सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है।