ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार : बेपटरी हुई मालगाड़ी, हाईटेंशन तार से टकराई ट्रेन, माल गोदाम यार्ड के पास हुआ हादसा

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां, मालगाड़ी बेपटरी हो गई है। इतना ही नहीं मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद हाईटेंशन तार से सट गयी जिस

बिहार : बेपटरी हुई मालगाड़ी, हाईटेंशन तार से टकराई ट्रेन, माल गोदाम यार्ड के पास हुआ हादसा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां, मालगाड़ी बेपटरी हो गई है। इतना ही नहीं मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद हाईटेंशन तार से सट गयी जिससे एक बड़ा धमाका हुआ है। हालांकि, हाईटेंशन तार में शॉर्ट लगने के साथ ही बिजली ऑफ हो गई जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। 


मिली जानकारी के अनुसार, दानापुर के सरारी गुमटी स्थित जमालुदीन चक गांव के पास मालगाड़ी की रैक प्लेटफॉर्म पर ले जाने के दौरान यह बेपटरी हो गई है। यह हादसा बहुत ही भयावह बताया जा रहा है। लेकिन, गनीमत रही की किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ। इतना ही नहीं यह ट्रैन हाईटेंशन तार से सट गयी जिससे एक बड़ा धमाका हुआ। जिसके बाद वहां मौजूद लोग काफी डर गए थे। 


वहीं, इस मामले की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ समेत रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच कर मालगाड़ी को पटरी पर लाने में जुटे हैं। हालांकि इस मामले में कोई भी रेलवे के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 


इधर, इस घटना के बाद इमरजेंसी टीमें घटना के तुरंत बाद पहुंच गई थीं और अपने कार्य में लग गई हैं। यहां पर इमरजेंसी टीम के साथ-साथ  रेलवे के अधिकारी भी पहुंचे हैं और रेलवे ट्रैक को ठीक करने के साथ-साथ मालगड़ी को पटरी पर लाने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही बड़ी-बड़ी मशीनें भी लगाई गई हैं जिससे मालगाड़ी को सही से ट्रक पर फिर से खड़ा किया जाए।