ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार : बढ़ते कीमतों के बीच यहां मिलेंगे सस्ते टमाटर, इतने रुपये प्रति किलो होगा दाम

PATNA : टमाटर की बढ़ रही कीमतों के बीच यह काफी राहत की खबर है। अब पूरे प्रदेश में 40 जगहों पर सस्ते दरों पर टमाटर बेचा जाएगा। ग्राहकों को ₹90 प्रति किलो की दर से टमाटर उपलब्ध करवाय

बिहार : बढ़ते कीमतों के बीच यहां मिलेंगे सस्ते टमाटर, इतने रुपये प्रति किलो होगा दाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : टमाटर की बढ़ रही कीमतों के बीच यह काफी राहत की खबर है। अब पूरे प्रदेश में 40 जगहों पर सस्ते दरों पर टमाटर बेचा जाएगा। ग्राहकों को ₹90 प्रति किलो की दर से टमाटर उपलब्ध करवाया जाएगा।


दरअसल, देशभर में टमाटर की कीमतों में तेजी से आई उछाल के बीच बिस्कोमान ने यह फैसला किया है कि राज्य में 40 जगहों पर सस्ती दर पर टमाटर बेचा जाएगा। इस दौरान टमाटर की कीमत ₹90 प्रति किलो के आसपास रहेंगे। इसमें बिस्कोमान मुख्यालय परिसर भी शामिल है। अब राजधानी के बिस्कोमान परिसर में लोगों को ₹90 प्रति किलो की दर से टमाटर उपलब्ध करवाया जाएगा। हालांकि, वर्तमान में एक लोग कितने किलोग्राम टमाटर की ख़रीददारी कर सकते हैं, इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी निकल कर सामने नहीं आयी है। 


बताया जा रहा है कि, बिस्कोमान अध्यक्ष एवं नेफेड, नई दिल्ली के उपाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टमाटर के मूल्यों में वृद्धि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे टमाटर की बढ़ रही कीमतों से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी। बिना किसी लाभ प्राप्त किए राज्य के उपभोक्ताओं को टमाटर उपलब्ध कराया जा रहा है।


आपको बताते चलें कि, बिस्कोमान इससे पहले भी प्याज, सेब और दाल सहित अन्य सामग्री किफायती मूल्य पर उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराता रहा है। इससे पहके जब देश में प्याज की कीमतों में उछाल दर्ज की गई तो बिस्कोमान के तरफ से हरेक लोगों के लिए सस्ते दर पर दो किलों प्याज उपलब्ध करवाया जा रहा था।