ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : बड़े ठेकेदार के ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ की काली कमाई का खुलासा

PATNA : इनकम टैक्स ने बिहार और झारखंड में कार्यरत एक बड़े सड़क निर्माण ठेकेदार के खिलाफ छापेमारी की है. इनकम टैक्स की इस रेड में ठेकेदार के पास लगभग 100 करोड़ रुपये की काली कमा

बिहार : बड़े ठेकेदार के ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ की काली कमाई का खुलासा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इनकम टैक्स ने बिहार और झारखंड में कार्यरत एक बड़े सड़क निर्माण ठेकेदार के खिलाफ छापेमारी की है. इनकम टैक्स की इस रेड में ठेकेदार के पास लगभग 100 करोड़ रुपये की काली कमाई का खुलासा हुआ है. खुद केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी कि सीबीडीटी ने यह जानकारी दी है कि रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की गई है.


सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि 5.71 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है और दस बैंक लॉकरों पर रोक लगा दी गई है. 27 अक्टूबर को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में की गई थी. सीबीडीटी कर विभाग के लिए नीति तैयार करता है. छापेमारी से पता चला कि यह समूह सामग्री की खरीद पर खर्च बढ़ाकर अपने मुनाफे को ''कम करके'' दिखा रहा है. सीबीडीटी ने कहा कि समूह अन्य व्यावसायिक खर्चों को भी बढ़ाकर दिखाया.


उसने कहा कि इन संदिग्ध गतिविधियों में उक्त समूह की सहायता करने वाले कमीशन एजेंटों के परिसरों से हस्तलिखित डायरी जैसे दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं. बीडीटी ने कहा कि छापेमारी के दौरान बरामद और जब्त किए गए दस्तावेज विभिन्न स्थानों पर अचल संपत्तियों में निवेश के लिए बेहिसाबी नकदी के लेनदेन और व्यक्तिगत प्रकृति के नकद खर्च का संकेत देते हैं.


सीबीडीटी ने आरोप लगाया क् छापेमारी अभियान के दौरान पता चला है कि कमीशन एजेंटों और फर्जी बिलों के आपूर्तिकर्ताओं ने भी करोड़ों रुपये की आय पर कर की चोरी की है. उसने कहा कि छापेमारी से 'लगभग 100 करोड़ रुपये की बेहिसाबी आय का पता चला है.

टैग्स