ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा राज्य निर्वाचन आयोग, पटना में शुरू हुआ BLA का प्रशिक्षण

Bihar Election 2025: आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 को ध्यान में रखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के निर्देश पर शनिवार से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता

Bihar Election 2025
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: आगामी विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 को ध्यान में रखते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के निर्देश पर शनिवार से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) के प्रशिक्षण का शुभारंभ जगजीवन राम संसदीय अध्ययन एवं राजनीतिक अनुसंधान संस्थान, सरदार पटेल मार्ग, पटना में किया गया। यह प्रशिक्षण 10 मई से 26 मई, 2025 तक सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जा रहा है।


प्रशिक्षण सत्र के उद्घाटन के बाद उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, अशोक प्रियदर्शी ने उपस्थित बूथ लेवल एजेंटों को संबोधित करते हुए चुनाव प्रक्रिया में उनकी भूमिका की महत्ता पर प्रकाश डाला और निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में बूथ लेवल एजेंटों की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण सत्र में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर तथा सीतामढ़ी जिलों से आए मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों ने सहभागिता की।


प्रशिक्षण के पहले दिन विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों में निर्वाचक नामावली (E-Roll) की मूलभूत जानकारी, निर्वाचक नामावली का अद्यतन एवं संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रक्रिया, निर्वाचक सूची तैयार करने में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) की भूमिका एवं दायित्व, बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति, कर्तव्य एवं दायित्व, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) की नियुक्ति, भूमिका एवं दायित्व, निर्वाचन अभिकर्ता, मतदान अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ता की भूमिका विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। 


प्रशिक्षण का संचालन राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तर के मास्टर ट्रेनर्स ने किया, जिनमें अशोक प्रियदर्शी, मनोज कुमार सिंह, राजेन्द्र कर्मशील, संजय कुमार मिश्रा, देवव्रत मिश्रा, प्रियंका सिन्हा, शिखा सिन्हा, स्टेट मीडिया नोडल पदाधिकारी कपिल शर्मा, जन सम्पर्क पदाधिकारी रंजीत रंजन शामिल थे। समापन सत्र में प्रतिभागियों की जिज्ञासा का समाधान करते हुए प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सत्र निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता