ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में मार्च के अंत तक नए डॉक्टरों की होगी नियुक्ति, सरकार ने विधानसभा में दिया भरोसा

PATNA : बिहार के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी जल्द दूर कर ली जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि विभाग की तरफ से डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए प्रक्

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी जल्द दूर कर ली जाएगी। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि विभाग की तरफ से डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया चलाई जा रही है और मार्च के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। मंगल पांडे ने कहा है कि डॉक्टरों की कमी को सरकार भी महसूस कर रही है लिहाजा इसकी तैनाती के लिए प्रक्रिया पहले से जारी है।


दरअसल बिहार विधानसभा में आज स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सवालों पर मंत्री को जवाब देना था मंत्री मंगल पांडे ने डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर विस्तार से सदन में जानकारी दी। आरजेडी के विधायक शिवचंद्र राम ने यह मामला उठाया था। 


स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बिहार में चिकित्सकों के 10609 पद स्वीकृत है जिसमें 4172 पदों पर चिकित्सक बहाल है जबकि खाली पड़े 6437 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। बिहार सरकार के द्वारा बिहार तकनीकी सेवा आयोग को खाली पदों की सूचना भेजी जा चुकी है। 2425 विशेषज्ञ चिकित्सकों और 4012 सामान्य चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया को मार्च तक पूरा कर लेने का भरोसा जताया।