ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिला

BIG BREAKING : जेठूली गोलीकांड में चौथी मौत, फिर से बढ़ सकता है आक्रोश

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना जिले के जेठूली पंचायत के गोलीकांड से निकल कर सामने आ रही है। इस गोलीकांड में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। पीएमसीएच में इलाज कर रहे घायल चा

BIG BREAKING : जेठूली गोलीकांड में चौथी मौत, फिर से बढ़ सकता है आक्रोश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना जिले के जेठूली पंचायत के गोलीकांड से निकल कर सामने आ रही है। इस गोलीकांड में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। पीएमसीएच में इलाज कर रहे घायल चानारिक राय की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिसके बाद पिछले कुछ दिनों से शांत हो रहा मोहल्ला एक बार फिर से गर्म होने की आशंका तेज हो गई है। इस गोलीकांड में घायल 5 लोगों में से अब सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बचा है जिसका इलाज पीएमसीएच में चल रहा है।


मालूम हो कि, नदी थाना क्षेत्र के जेठुली में चुनावी रंजिश, जमीन और पार्किंग विवाद को लेकर 19 फरवरी को हुई गोलीबारी में दो युवकों की मौत हो गई थी। अब इस घटना के 7 दिन बीतने के बाद मौत का आकड़ा बढ़ कर 4 हो गया है। गोली लगने से जख्मी चानारिक राय की उपचार के दौरान रविवार का इलाज ले दौरान  मौत हो गई है।


इससे पहले गोलीकांड के पीड़ित एक और व्यक्ति की बीते सोमवार को मौत हो गयी थी। गोली लगने के बाद घायल मुनारिक राय ने पीएमसीएच में भी अपना दम तोड़ दिया था। जिसके बाद दो अन्य जख्मी की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। लेकिन लगभग एक सप्ताह बाद गोलीकांड में एक और मौत हो गई। अब इस गोलीकांड में घायल मात्र एक का इलाज चल रहा है। 


आपको बताते चलें कि, रविवार रात पार्किंग को लेकर जेठुली पंचायत में गोलीबारी हुई थी। जिसमें 50 राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है। बताया गया कि टुनटुन यादव (पूर्व पंचायत प्रतिनिधि) नामक एक शख्स अपने गैरेज से गाड़ी निकाल रहा था। इसी दौरान जेठुली पंचायत के मुखिया सतीश यादव उर्फ बच्चा राय के ड्राइवर को गाड़ी हटाने के लिए कहा। 


टुनटुन यादव की बात सुनते ही बच्चा राय का ड्राइवर आक्रोशित हो गया और बहस करने लगा। धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया। इसी दौरान बच्चा राय के ड्राइवर ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस गोलीबारी में तीन  लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि आज इस गोलीकांड में घायल एक और व्यक्ति की मौत हो गयी।