ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

भूपेंद्र यादव ने लालू पर कसा तंज, बोले- राजद का काम केवल अराजकता फैलाना है

PATNA : विधानसभा चुनाव के आगाज के साथ ही महागठबंधन और एनडीए खेमे में बयानबाजी का सिलसिला तेज हो गया है. आज बीजेपी की प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ए

भूपेंद्र यादव ने लालू पर कसा तंज, बोले- राजद का काम केवल अराजकता फैलाना है
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के आगाज के साथ ही महागठबंधन और एनडीए खेमे में बयानबाजी का सिलसिला तेज हो गया है. आज बीजेपी की प्रेसवार्ता में राज्यसभा सांसद और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव एक बार फिर लालू यादव को आड़े हाथ लेते हुए तेजस्वी यादव और पूरे राजद को कमजोर बताया है. 


भूपेंद्र यादव ने लालू की गैर मौजूदगी में तेज-तेजस्वी को राजनीति में अनुभवहीन समझने की बात पर कहा कि यह एक न्यायिक प्रक्रिया है और इसके तहत जब लालू प्रसाद यादव मंत्री थे उसी दौरान जांच कमिटी बैठी थी और धीरे-धीरे जब जांच प्रक्रिया आगे बढ़ी उसके बाद लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाई गई.


उन्होंने कहा कि हम एक सुशासन वाला बिहार बनाना चाहते हैं. वहीं राजद का काम केवल अराजकता फैलाना है. पति-पत्नी शासन में लालू ने जो कुछ भी किया आज उसी की सजा वो भोग रहे हैं. 2019 में हुए लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा कि जिस तरीके से 2019 में लोकसभा चुनाव हुए उसमें सबसे शांतिपूर्वक जिस राज्य में चुनाव हुआ, वह बिहार था. वहीं अगर बात बंगाल के बारे में करें तो परिस्थितियां सबके सामने हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Aryan Anand

FirstBihar संवाददाता