ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

लालू के 'हनुमान' भोला यादव को बहादुरपुर से RJD ने दिया टिकट, 17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन

पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव को बहादुरपुर सीट से टिकट मिला। राबड़ी देवी, तेजस्वी और मीसा भारती ने उन्हें सिंबल दिया। भोला 17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन।

बिहार
लालू के करीबी को मिला टिकट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के पूर्व विधायक और लालू प्रसाद यादव के हनुमान भोला यादव को बहादुरपुर से टिकट मिल  गया है। लालू के साथ साये की तरह रहने वाले भोला यादव को राजद सुप्रीमो ने यह टिकट दिया है। राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती ने भोला यादव को सिंबल दिया। बहादुरपुर से टिकट मिलने से भोला यादव काफी खुश हैं और अब वो 17 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। 


बता दें कि भोला यादव लालू के बेहद करीबी माने जाते हैं। 2004 से 2009 तक लालू जब यूपीए सरकार में रेलवे मंत्री थे, तब भोला यादव उनके ओएसडी थे। भोला यादव को राजद सुप्रीमो लालू यादव का हनुमान भी कहा जाता है। उन्हें राजद सुप्रीमो का बेहद करीबी बताया जाता है। 


भोला यादव राजद के विधायक भी रह चुके हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में भोला यादव ने बहादुरपुर सीट से राजद के टिकट पर जीत दर्ज की थी। लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव में भोला यादव चुनाव हार गए थे। भोला यादव को लालू यादव काफी करीबी माना जाता है। 


टैग्स