ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भोजपुर SP हरिकिशोर राय का तबादला, राकेश दुबे नए एसपी बनाये गए

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. भोजपुर के एसपी हरि किशोर राय का तबादला कर दिया गया है. हर किशोर राय की जगह अब राकेश दुबे भोजपुर के नए

भोजपुर SP हरिकिशोर राय का तबादला, राकेश दुबे नए एसपी बनाये गए
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. भोजपुर के एसपी हरि किशोर राय का तबादला कर दिया गया है. हर किशोर राय की जगह अब राकेश दुबे भोजपुर के नए एसपी बनाए गए हैं. गृह विभाग ने इस संबंध से जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है.


बिहार गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने राज्य के 3 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें भोजपुर के एसपी हर किशोर राय और सीतामढ़ी के एसपी अनिल कुमार का नाम शामिल है. 2010 बैच के आईपीएस अफसर अनिल कुमार को पटना और 2011 बैच के आईपीएस हर किशोर राय को सीतामढ़ी भेजा गया है.


बिहार कैडर के नए आईपीएस अफसर राकेश कुमार दुबे को भोजपुर पुलिस का कमान सौंपा गया है. काफी तेजतर्रार और जाने माने अफसर राकेश कुमार दुबे पहली बार किसी जिले के एसपी बनाये गए हैं. इससे पहले राकेश दुबे बिहार के राज्यपाल के ADC थे. कई दिनों से वो इस बड़ी जिम्मेदारी को संभालते आ रहे हैं. अब इन्हें भोजपुर में लॉ एंड आर्डर को कंट्रोल करने की जिम्मेदारी दी गई है.


भोजपुर SP हरिकिशोर राय का तबादला, राकेश दुबे नए एसपी बनाये गए


आईपीएस अधिकारियों के अलावा बिहार सरकार ने आईएएस अधिकारियों का भी तबदला किया है. कटिहार के डीएम का भी ट्रांसफर कर दिया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है. 


बिहार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक सरकार ने कटिहार के डीएम कंवल तनुज का तबादला करते हुए इन्हें आईपीआरडी विभाग का डायरेक्टर बना दिया है. जबकि वित्त विभाग के अपर सचिव आईएएस उदयन मिश्रा को सरकार ने कटिहार का नया जिलाधिकारी बनाया है. आपको बता दें कि आईएएस कंवल तनुज 2010 और आईएएस उद्यान मिश्रा 2011 बैच के अधिकारी हैं. 


इन दोनों अधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी के अलावा तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर आईएएस मनीष कुमार को अगले आदेश तक दरभंगा के कमिश्नर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. आईएएस मनीष कुमार साल 2005 बैच के अधिकारी हैं. 


भोजपुर SP हरिकिशोर राय का तबादला, राकेश दुबे नए एसपी बनाये गए


भोजपुर SP हरिकिशोर राय का तबादला, राकेश दुबे नए एसपी बनाये गए


भोजपुर SP हरिकिशोर राय का तबादला, राकेश दुबे नए एसपी बनाये गए

टैग्स