ब्रेकिंग
असिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेअसिस्टेंट बैंक मैनेजर का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, ड्यूटी से एक महीने से थे गायब; हत्या, हादसा या सुसाइड?कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामने

Bihar News : भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में सोनू राय को मिली जीत, जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद हारे; जानिए क्या रहा वोटों का आंकड़ा

भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सोनू राय ने बढ़त बना ली है। मतगणना के बीच जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद पीछे चल रहे हैं, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Bihar News : भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में सोनू राय को मिली जीत, जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद हारे; जानिए क्या रहा वोटों का आंकड़ा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद उपचुनाव के नतीजों को लेकर बना सस्पेंस अब खत्म हो गया है। गुरुवार सुबह आरा स्थित राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। शुरुआती रुझानों में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सोनू राय ने बढ़त बना ली है और आगे चल रहे है। 


मिली जानकारी के अनुसार, आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में सोनू राय करीब 340 मत से प्रथम वरीयता में आगे हैं। इसके बाद दूसरी वरीयता की गिनती जारी है। मतगणना के दौरान शुरूआती समय से लगातार बढ़त मिलने के बाद राजद समर्थकों में उत्साह का माहौल था। दूसरी ओर एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद मतगणना स्थल से निकल चुके हैं, जिससे राजनीतिक गलियारों में उनकी हार की चर्चा तेज हो गई है। इस चुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला महागठबंधन के सोनू राय और एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के बीच माना जा रहा था।


यह उपचुनाव राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के हटने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव था, जिसमें जदयू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। खास बात यह रही कि इस्तीफा देने से एक दिन पहले खुद नीतीश कुमार ने अपने हाथों से कन्हैया प्रसाद को उम्मीदवार बनने का पत्र सौंपा था। ऐसे में इस चुनाव को जदयू के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा था।


कन्हैया प्रसाद संदेश विधानसभा क्षेत्र से विधायक राधाचरण शाह के पुत्र हैं। इससे पहले इस सीट पर राधाचरण शाह ही विधान परिषद सदस्य थे। विधायक बनने के बाद उन्होंने एमएलसी पद से इस्तीफा दिया था, जिसके कारण यह सीट रिक्त हुई और उपचुनाव कराया गया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर सोनू राय की जीत होती है तो यह महागठबंधन के लिए बड़ा मनोवैज्ञानिक बढ़त साबित होगा, जबकि जदयू और एनडीए के लिए यह झटका माना जाएगा।


मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण तरीके से मतगणना संपन्न कराने के लिए 33 दंडाधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल और सशस्त्र जवानों की तैनाती की गई है। पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग डीडीसी गुंजन सिंह कर रही हैं। वहीं विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी एडीएम डॉ. शशि शेखर को सौंपी गई है, जो लगातार जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम को स्थिति की जानकारी दे रहे हैं।


मतगणना केंद्र के बाहर दोनों दलों के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई है। राजद समर्थक जीत के दावे करते हुए जश्न की तैयारी में लगे हैं, जबकि एनडीए खेमे में मायूसी देखी जा रही है। अब सभी की निगाहें निर्वाचन आयोग की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जिसके बाद भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव के विजेता के नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी।