ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत ! बिहार में एक्टिव हुआ मानसून, तापमान में दर्ज की गई गिरावट ; इन जिलों में अलर्ट जारी

PATNA : बिहार में अब लोगों को गर्मी से राहत मिलनी शुरू हुई है। सुबह में आसमान में बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। इससे तापमान में बगी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे राज्य के लोग

भीषण गर्मी से राहत ! बिहार में एक्टिव हुआ मानसून, तापमान में दर्ज की गई गिरावट ; इन जिलों में अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में अब लोगों को गर्मी से राहत मिलनी शुरू हुई है। सुबह में आसमान में बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। इससे तापमान में बगी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे राज्य के लोग राहत की सांस ले रहे हैं। हालांकि, अभी भी दिन चढ़ने के साथ गर्मी की तपिश से छुटकारा नहीं मिला है। लेकिन, सुबह का मौसम खुशनुमा बना हुआ है। 


दरअसल, बिहार के सभी हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून सक्रिय है। इसकी वजह से बिहार के अधिकांश हिस्से में मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है। शनिवार की सुबह भी पटना के आसमान में काले बादल छाने लगे। फिर हल्की तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, पटना समेत 33 जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, गोपालगंज, सारण, सीवान, पूर्वी पश्चिम चंपारण में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बारिश, वज्रपात, मेघ गर्जन को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।


मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 38 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, खगरिया, बांका और भागलपुर शामिल है।


इधर, बिहार में दो दिनों से होने वाली बारिश, तेज हवा की वजह से तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। बिहार के 35 जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे रिकर्ड किया गया। जबकि रात में तापमान 27 डिग्री के करीब रहा है। 48 घंटे के दौरान बारिश, तेज हवा से तापमान में चार से छह डिग्री की गिरावट होगी। बिहार के सभी हिस्से में बारिश का सिस्टम सक्रिय है। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात के आसार बने हुए हैं। आर्द्रता 87 से 93 प्रतिशत है। इससे उमस भरी गर्मी का एहसास होगा।