ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

भाई को मंत्री वाला ट्रीटमेंट दिलवाने के बाद भागते फिर रहे मुकेश सहनी, मीडिया को ऐसे दिखाई ताकत

PATNA : अपने भाई को मंत्री वाली ट्रीटमेंट दिलवाने वाले लेटेस्ट कैबिनेट के मंत्री मुकेश साहनी अब सवालों से भागते फिर रहे हैं. दरअसल विधानमंडल के दोनों सदनों में आज मंत्री मुकेश

भाई को मंत्री वाला ट्रीटमेंट दिलवाने के बाद भागते फिर रहे मुकेश सहनी, मीडिया को ऐसे दिखाई ताकत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : अपने भाई को मंत्री वाली ट्रीटमेंट दिलवाने वाले लेटेस्ट कैबिनेट के मंत्री मुकेश साहनी अब सवालों से भागते फिर रहे हैं. दरअसल विधानमंडल के दोनों सदनों में आज मंत्री मुकेश साहनी के भाई को उनके विभाग की तरफ से मंत्री वाला ट्रीटमेंट दिए जाने का मामला गरमाया रहा. इस मामले पर विपक्ष ने मंत्री मुकेश सहनी की इस्तीफे की मांग करते हुए जबरदस्त हंगामा किया. बवाल इतना बढ़ गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा में सफाई देनी पड़ी. 


मंत्री के भाई को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के मसले पर जब दोनों सदनों में हंगामा हो रहा था तो खुद मुकेश सहनी वहां मौजूद नहीं थे. विभाग के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण मुकेश सहनी सदन से बाहर थे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले पर बेहद आश्चर्य जताते हुए कहा कि वह रिपोर्ट तलब कर रहे हैं. 


विभाग के कार्यक्रम के दौरान मुकेश सहनी से जब मीडिया ने इस बाबत सवाल किया तो वह वहां से भाग खड़े हुए. विधानसभा पहुंचे तब भी मंत्री मुकेश सहनी से इस मामले में सवाल किया गया लेकिन बिना किसी सवाल का जवाब दिए मंत्री सदन की ओर अंदर जा पहुंचे. हालांकि जब मीडिया ने बार-बार सवाल किया तो पलट कर उन्होंने मीडिया को ही चुनौती दे डाली. मुकेश सहनी ने मीडिया को कहा कि देखेंगे किसमें कितना है दम.