ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar News: बिहार के अल्पसंख्यक बच्चों के लिए नीतीश सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले में बनेगा हाईटेक आवासीय स्कूल

भागलपुर के पिथना में 53.45 करोड़ की लागत से 560 बेड का अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय बनाया जाएगा। 9वीं से 12वीं तक संचालित होने वाले इस स्कूल में स्मार्ट क्लास, डिजिटल लैब और नि:शुल्क आवास-भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में अल्पसंख्यक छात्रों के लिए गुड न्यूज है। नीतीश सरकार भागलपुर में 560 बेड क्षमता वाला बिहार राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय बनाने जा रही है, जो अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


स्कूल के निर्माण के लिए गोराडीह प्रखंड के पिथना में 2.90 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है। परियोजना पर 53.45 करोड़ रुपये की लागत आएगी। टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और एजेंसी चयनित होते ही बिहार राज्य भवन निर्माण निगम की निगरानी में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। चयनित एजेंसी को 18 महीनों के भीतर पूरा भवन तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है।


इस आवासीय स्कूल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई संचालित की जाएगी। प्रवेश हेतु प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसका संचालन हज भवन द्वारा किया जाता है। शुरुआत में यहां 10वीं तक की पढ़ाई शुरू की जाएगी और आगे इसे 12वीं तक विस्तारित किया जाएगा। वर्तमान में राज्य के दरभंगा, अररिया और किशनगंज में ऐसे विद्यालय चल रहे हैं, जबकि 28 जिलों में नई स्वीकृतियां भी दी जा चुकी हैं।


जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक रतन ने बताया कि यह विद्यालय भागलपुर प्रमंडल सहित राज्य भर के प्रतिभावान अल्पसंख्यक छात्रों के लिए बड़ा सहयोग साबित होगा। उनका कहना है कि हमारा लक्ष्य है कि संसाधनों के अभाव में कोई भी प्रतिभा पीछे न रह जाए। निर्माण पूरा होते ही रहने-खाने से लेकर पढ़ाई तक की सभी सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क दी जाएंगी।


आवासीय विद्यालय की प्रमुख सुविधाएं

560 बेड क्षमता वाला पूर्णत: आवासीय कैंपस

आधुनिक प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन

स्मार्ट क्लासरूम और विशाल पुस्तकालय

अत्याधुनिक कंप्यूटर सेंटर और डिजिटल लैब

बालक व बालिका के लिए अलग-अलग छात्रावास

नि:शुल्क शिक्षा, ड्रेस, किताबें, आवास और भोजन

बड़ा खेल मैदान, जिसमें क्रिकेट, फुटबॉल सहित अन्य खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता