ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बेटियों के गुनहगारों को जमानत दिला रही पटना पुलिस, देखिए पटना के टॉप 10 लापरवाह थाने की लिस्ट

PATNA: जिस पुलिस पर बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेवारी है, वही पटना पुलिस बेटियों के गुनहगारों को जमानत दिला रही है. यह कहानी केस डायरी बयान कर रही है कि कैसे पटना पुलिस बेटियों के ग

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA: जिस पुलिस पर बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेवारी है, वही पटना पुलिस बेटियों के गुनहगारों को जमानत दिला रही है. यह कहानी केस डायरी बयान कर रही है कि कैसे पटना पुलिस बेटियों के गुनहगारों को जमानत दिला रही है.

जुलाई तक की लिस्ट के मुताबिक पटना के 76 थाने में से 60 थाने ऐसे 261 केस चल रहे हैं जिसमें आईओ ने चार्जशीट नहीं दी है, जिसके कारण आरोपी को जमानत मिल जा रही है. 

पॉक्सो कोर्ट में चल रहे 700 केस में से 261 में आईओ ने चार्जशीट दाखिल नहीं किया है, जिसके कारण 37 फिसदी मामले में पुलिस ने आरोपी को जमानत लेने में मदद कर दी. 

जिन 60 थानों में 261 केस में आरोपपत्र दायर नहीं हुए हैं,  उसमें महिला थाना, बिहटा, बख्तियारपुर, मसौढ़ी  सहित अन्य शामिल है.  

टॉप 10 चार्जशीट में लापरवाही बरतने वाले थाने की लिस्ट-

महिला थाना- 19 केस

बिहटा थाना- 19 केस

बख्तियारपुर थाना- 15 केस

मसौढ़ी थाना- 15 केस

मनेर थाना- 14 केस

फुलवारी थाना- 14 केस

धनरुआ थाना- 12 केस

पालीगंज थाना- 10 केस

जक्कनपुर थाना - 8 केस

बाढ़ थाना- 8 केस