ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बेटे निशांत के साथ CM नीतीश ने अपनी पत्नी स्व. मंजू सिन्हा को दी श्रद्धांजलि, ससुराल का भी किया दौरा

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की जयंती पर के अवसर पर मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें

बेटे निशांत के साथ CM नीतीश ने अपनी पत्नी स्व. मंजू सिन्हा को दी श्रद्धांजलि, ससुराल का भी किया दौरा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी स्व. मंजू कुमारी सिन्हा की जयंती पर के अवसर पर मंजू कुमारी सिन्हा स्मृति पार्क कंकड़बाग जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका पहुंच कर अपनी धर्मपत्नी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी माता स्व. परमेश्वरी देवी एवं पिता कविराज स्व. रामलखन सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 


सीएम नीतीश के साथ उनके बेटे निशांत भी स्मृति पार्क पहुंचे और अपनी मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। सीएम नीतीश एवं उनके निशांत के साथ ही कई अन्य गणमान्य ने भी स्व. मंजू सिन्हा को श्रद्धांजलि दी। उसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार कंकड़बाग के पीसी कालोनी स्थित ससुराल का भी दौरा किया। 

बताते चलें कि, स्व मंजू सिन्हा का जन्म 25 फरवरी 1952 को हुआ था जबकि 14 मई 2007 को उनका निधन हुआ था। नीतीश कुमार कि पत्नी पेशे से शिक्षिका थी। पति के नेता होने के बावजूद भी उन्होंने किसी प्रकार की कोई सरकारी व्यवस्था का लाभ नहीं उठाया। नीतीश कुमार बिहार के 9 बार सीएम पद की शपथ ले चुके है।