ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटना : पेंशन के पैसे को लेकर बेटे-बहू नहीं देते हैं बूढ़ी मां को खाना, रोते-बिलखते पहुंची महिला आयोग

PATNA : 70 साल की एक बूढ़ी मां अपने बेटे और बहू की प्रताड़ना से तंग होकर मंगलवार को महिला आयोग पहुंची. महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा के सामने अपना पूरा दुख बताया. राजीव नगर की रहन

पटना : पेंशन के पैसे को लेकर बेटे-बहू नहीं देते हैं बूढ़ी मां को खाना, रोते-बिलखते पहुंची महिला आयोग
Anamika
2 मिनट

PATNA : 70 साल की एक बूढ़ी मां अपने बेटे और बहू की प्रताड़ना से तंग होकर मंगलवार को महिला आयोग पहुंची. महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा के सामने अपना पूरा दुख बताया.

 राजीव नगर की रहने वाले बुजुर्ग महिला का कहना था कि उनके पति की मौत हो गई है. उसके बाद घर के बड़े बेटे और बहू उन्हें पैसा के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं. उनके पति नौकरी में थे और जब तक में जीवित थे तब तक सब कुछ ठीक-ठाक था. उनके मरने के बाद महिला को पेंशन मिलने लगा है. जिसके बाद से ही घर में कलह शुरू हो गया.

पेंशन के पैसे को लेकर बेटे- बहु महिला को बेहद परेशान करते हैं. ना तो वह महिला को खाने के लिए देते हैं और ना ही कोई उनसे बात करता है. पेंशन के पैसे को लेकर पूरा परिवार उन्हें इस कदर परेशान करता है कि वह महिला अयोग पहुंची. महिला की पूरी बात सुनने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने महिला के बच्चे को बुलाकर उनकी काउंसलिंग की और कहा कि  मां का बेहतर ख्याल रखें. जिसके बाद बुजुर्ग महिला अपने बच्चों के साथ घर लौट गई.