ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बड़ी लूट के बाद जागी रेलवे, सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को एस्कॉर्ट करेगी RPF और GRP की टीम

PATNA : बीते रविवार को राजधानी पटना में वीवीआईपी ट्रेन दुरंतों एक्सप्रेस में हुई लूट- पाट के बाद रेलवे और बिहार सरकार की नींद टूटी है और अब दोनों से मिलकर बड़ा निर्णय ल

बड़ी लूट के बाद जागी रेलवे, सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को एस्कॉर्ट करेगी RPF और GRP की टीम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA :  बीते रविवार को राजधानी पटना में वीवीआईपी ट्रेन दुरंतों एक्सप्रेस में हुई लूट- पाट के बाद रेलवे और बिहार सरकार की नींद टूटी है और अब दोनों से  मिलकर बड़ा निर्णय लिया है। अब सभी मेल. एक्सप्रेस, वीवीआईपी, प्रीमियम ट्रेनों में आरपीएफ या जीआरपी की एस्कॉर्ट पार्टी रहेगी। 


दरअसल, बीते रविवार को  दिल्ली से कोलकाता जाने वाली वीवीआईपी  ट्रेनदुरंतो एक्सप्रेस में अपराधियों ने जमकर लूटपाट मचाई। दुरंतो एक्सप्रेस जैसे ही पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन से खुली तो उसके कुछ ही देर बाद ट्रेन की बोगियों में 20 से अधिक हथियारबंद लोग सवार हो गए और यात्रियों को लूटने लगे। जिसके बाद अब इस तरह की घटना को देखते हुए बिहार सरकार गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद की अध्यक्षता में गृह विभाग, रेल प्रशासन, आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। 


इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब दानापुर मंडल से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में आरपीएफ़ और जीआरपी की टीम मौजूद रहेगी। सूत्रों के अनुसार, बिहार से गुजरने वाली करीब 50 ट्रेनों में एस्कॉर्ट नहीं था जिनमें 20 पटना से गुजरती हैं। अब इन सभी ट्रेनों में एस्कॉर्ट के लिए जवानों को जल्द ही लगा दिया जाएगा।


वहीं, इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दानापुर मंडल के सभी स्टेशनों पर जल्द से जल्द कैमरा लगाएं जाए, इसके साथ ही हरेक माह आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त बैठक आयोजित करवाई जाए। इनसब के साथ ही जिला पुलिस और जीआरपी के बीच अपराध नियंत्रण के लिए समन्वय बैठक करने के अलावा संदिग्धों और दागियों की जांच करने, लंबित वारंट का तामीला करने और रेल जिलों में जहां रेल थाने का भवन नहीं है, उसे बनाने पर भी फैसला लिया गया।