ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

पटना: कारोबारी ने होटल में की खुदकुशी, मरने से पहले मां को लिखा- मुझमें ऐसी दिक्कतें हैं जो बता नहीं सका...

PATNA : होटल के कमरे में बर्तन कारोबारी ने फंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला पटना के जक्कनपुर थाना इलाके के होटल माधी इंटरनेशनल की है. जहां रविवार को कारोबारी का शव बरा

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : होटल के कमरे में बर्तन कारोबारी ने फंखे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला पटना के जक्कनपुर थाना इलाके के होटल माधी इंटरनेशनल की है. जहां रविवार को कारोबारी का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान गोपालगंज के मोरगंज उचका गांव के रहने वाले प्रिंस कुमार के रुप में की गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि प्रिंस ने चार जुलाई को ही होटल के कमरा नंबर 206 में आकर ठहरा था. रविवार को काफी देर तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो होटल के कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने और कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि युवक पंखे से लटका हुआ है. वहीं पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें निजी कारणों से आत्महत्या का जिक्र है. 

मरने से पहले युवक ने अपनी मां, भाई को सुसाइड नोट भेजा था. उसके फोन पर 54 मिस्ड कॉल भी था. वहीं उसकी मां ने सुसाइड नोट देखकर रिप्लाई भी किया था. लेकिन पढ़ने से पहले ही उसने सुसाइड कर लिया. 

बताया जा रहा है कि इसी साल फरवरी में ही युवक का छेंका हुआ था. तो ऐसे में यह सवाल उठता है कि उसे कौन सी परेशानी थी कि उसने सुसाइड कर लिया. सुसाइड नोट में युवक ने लिखा है कि पापा, मम्मी, सोनू भैया और गौरव मैं आपसभी लोग से माफी मांग रहा हूं. नोट में एक लड़की के नाम का भी जिक्र है. उसके बारे में लिखा गया है कि वह बहुत अच्छी लड़की है. उसके विचार बहुत ही अच्छे हैं. मुझमें ही ऐसी दिक्कतें हैं जो में अभी तक किसी को बता नहीं सका और उस वजह से मुझे आगे जिने में परेशानी होती. मैं अपनी थोड़ी सी खुशी की खातिर उसके जीवन भर की खुशियां बर्बाद नहीं कर सकता .